इतिहास
Showing 1609–1632 of 1632 results
-
Hindi Books, Parimal Publications, इतिहास, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Word Index to 196 Upanishads
Hindi Books, Parimal Publications, इतिहास, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृतिWord Index to 196 Upanishads
प्राचीन विद्याओं के गवेषण, संरक्षण, उन्नयन और प्रोत्साहन देने का जहाँ तक प्रश्न है, गुरुकुल काँगड़ी विश्वविद्यालय का इस क्षेत्र में महनीय योगदान देता रहा है। इस विश्वविद्यालय ने अपने सुदीर्घ इतिहास में देश को अनेक सुयोग्य विद्वान् प्रदान किये, जिनके द्वारा किये गये कार्य से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि दोनों बढ़ी हैं।
किसी भी विश्वद्यालय की पहिचान उसके द्वारा किया गया शोधकार्य होता है, इस दृष्टि से हमारा विश्वविद्यालय निरन्तर अनुसन्धान के क्षेत्र में अपना अवदान दे रहा है। प्राच्य विद्याओं के क्षेत्र में गम्भीर अनुसन्धान को बढ़ावा देने के लिये विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से स्वीकृति लेकर वैदिक साहित्य के क्षेत्र में शोधकार्य करने के लिये श्रद्धानन्द वैदिक शोधसंस्थान नाम से एक शोधसंस्थान स्थापित किया। प्रसन्नता की बात है कि समय के साथ यह विभाग देश-विदेश में अपनी पहिचान बना रहा है।
जब मैंने जुलाई २०१३ में इस विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण किया, उस समय विभागों की समीक्षा करते हुए श्रद्धानन्द वैदिक शोधसंस्थान के कार्यों से भी अवगत होने का मुझे अवसर मिला। यह जानकर अच्छा लगा कि यह विभाग शोध के क्षेत्र में गम्भीरता पूर्वक कार्य कर रहा है। मैंने विभाग के अध्यक्ष प्रो. ज्ञानप्रकाश शास्त्री को उपनिषदों के पदानुक्रमकोष के प्रणयन का दायित्व सौंपा, यह एक विस्तृत एवं जटिल कार्य था, मेरे अनुसार इस कार्य को सम्पन्न होने में कई वर्षों का समय लगना चाहिये था, परन्तु प्रो. शास्त्री ने डेढ़ वर्ष के अल्प समय में इस कार्य को पूर्ण कर दिया है। यह कार्य औपनिषदिक-पदानुक्रम-कोषः नाम से प्रकाशित होने जा रहा है। अतः इस कार्य के लिये मैं श्रद्धानन्द वैदिक शोधसंस्थान तथा प्रो. ज्ञान प्रकाश शास्त्री को साधुवाद देता हूँ।
इससे पूर्व भी प्रो. ज्ञानप्रकाश शास्त्री ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से प्राप्त बृहद् शोधपरियोजना के माध्यम से ऋम्भाष्य-पदार्थ-कोष का कार्य पूर्ण किया और वह आठ भागों में प्रकाशित हो चुका है। इसके अतिरिक्त विभाग से महर्षि दयानन्द के समस्त साहित्य को आधार बनाकर दयानन्द-सन्दर्भ-कोष नाम से कार्य किया और वह तीन भागों में प्रकाशित हो चुका है। उक्त के अतिरिक्त भी अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य विभाग के प्राध्यापकों के द्वारा किये गये हैं और किये जा रहे हैं। अब तक विभाग से ५० से अधिक पुस्तकों का लेखन/सम्पादन होकर प्रकाशन हो चुका है।
मैंने विभाग को महाभारत-पदानुक्रम-कोषः नाम से एक और महत्त्वाकांक्षी योजना पर कार्य करने के लिये प्रेरित किया है तथा इस हेतु विभाग को समुचित बजट भी उपलब्ध कराया गया है। मुझे विश्वास दिलाया गया है कि उक्त कार्य भी २०१६ में पूर्ण हो जायेगा। इसी प्रकार विश्वविद्यालय की अपेक्षाओं के अनुरूप यह विभाग कार्य करता रहेगा, ऐसा मुझे विश्वास है।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, इतिहास
Ya Devi Sarvabhuteshu (PB)
दुर्गा सप्तशती तंत्र का मेरुदंड है। इस पुस्तक के सभी मंत्र अमोघ हैं। सुरथ एवं समाधि की कहानी से शुरू हो रही सप्तशती वस्तुतः तेरहवें अध्याय के अंतमें यह बताती है कि दुर्गा का पूजन, उनके माहात्म्य का जप पुण्यदायी है-इहलोक, परलोक सुधारने वाला है। दुर्गा के माहात्म्य को श्रद्धापूर्वक सुनने का परिणाम था कि राजा सुरथ सूर्य के अंश से सावर्णि नामक मनु के रूप में उत्पन्न हुए।
तेरह अध्यायों में शक्ति के भिन्न- भिन्न स्वरूपों का ध्यान किया गया है। ऋग्वेद में अपना परिचय देते हुए शक्ति कहती हैं- अहम् ब्रह्म स्वरूपिणी । शक्ति ब्रह्म से भिन्न नहीं हैं, और उनको समझना उतना ही दुष्कर हैं, जितना ब्रह्म को, पर दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। निःसंदेह शक्ति ही स्वयं में संतुष्ट और कामनाओं से परे ब्रह्म को क्रियाशील करती हैं, अन्यथा शिव निश्चल रहते हैं-
जहाँ भी रचना हो रही है. या विलय हो रहा है, वहाँ शक्ति अवश्य क्रियारत है। निखिल मंत्र विज्ञान में शक्ति के दिग्दर्शन की ओर प्रत्येक साधक को ले जाना हमारा ध्येय है और पुनीत कर्तव्य भी। दुर्गा सप्तशती में निहित आध्यात्मिक रहस्य को यह पुस्तक पाठकों के सम्मुख ‘या देवी सर्वभूतेषु’ के माध्यम से प्रस्तुत करने का विनीत प्रयास है, इस आशा के साथ कि इसे पढ़ने के बाद आप सभी साधकों और पाठकों के मन में शक्ति से संबंधित छाया भ्रमजाल छिन्न-भिन्न हो जाएगा।
SKU: n/a -
Rajasthani Granthagar, Religious & Spiritual Literature, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
Yadavon ka Brihat Itihas (Vol. 1, 2)
Rajasthani Granthagar, Religious & Spiritual Literature, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरणYadavon ka Brihat Itihas (Vol. 1, 2)
यादवों का बृहत इतिहास : “भाग 1 में यादव वंश का उद्भव, हैहय वंश का विस्तार, सूर्य एवं चन्द्र वंशों का प्रसार, आर्यों का निवास स्थान, वैदिक एवं वैदिकोत्तर काल, त्रेता और द्वापर में यादव, श्रीकृष्ण और उनका युग, महाभारत युद्ध का काल, यादव और गणतन्त्र प्रणाली, यादवों का वृज्जि अथवा वज्जि गणराज्य, यादवों का कलिंग साम्राज्य, यादवों का कलचुरि राजवंश, कलचुरिओं का कर्नाटक राज्य, राष्ट्रकुटों (यादवों) का कन्नौज और बदायूं पर शासन, राष्ट्रकूट यादवों का दक्षिण भारत में शासन, सातवाहन यादव, पल्लव यादव : उनका उद्भव, आन्ध्रप्रदेश के पल्लव यादव, केरल के चेर (यादव) शासक, अय व मुषिक और कुलशेखर यादव, यादवों का ट्रावनकोर राज्य, यादवों की सामाजिक स्थिति, दक्षिण भारत में यादव, यादवों का पांड्य वंश, यादवों का होयसल वंश, यादवों की देवगिरी राज्य, यादवों का विजयनगर साम्राज्य, वडियार यादवों का मैसूर राज्य आदि शीर्षकों पर जानकारी प्रदान की गई है।
भाग 2 में यादव और आभीर एवं अहीर : व्युत्पति एवं सम्बन्ध, यादव वंश की शाखाएं, श्री कृष्ण के पुत्रों के वंशज, गुजरात के यादव शासक (1472-1947 ई.), यादवों का गुप्तवंश, मौखरी/मौखरिया/महांखरियां वंश : उत्पत्ति एवं राजस्थान, उत्तर प्रदेश के मांखरिया, मौखरी सम्राट यशोवर्मन और उसके उत्तराधिकारी, यादवों का पाल राजवंश (625-1150 ई.), यादवों का सैहपुर अथवा सिंहपुर का राजवंश, यादवों का जाजम/जादौं/भाटी राजवंश, जैसलमेर राज्य की स्थापना, राज्य का उत्कर्ष और अन्त, यादवों के करौली और ब्रज जनपद राज्य, अहीरों का रेवाड़ी राज्य, यादव जो जाट हो गए, अहीरों का आवास और विस्तार, धार्मिक विश्वास और रीति रिवाज, विभिन्न राज्यों में प्रमुख यादवगण, समकालीन यादव और राजनीति, यादवों की संस्कृति एवं इतिहास को देन आदि शीर्षकों पर जानकारी प्रदान की गई है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Hindu Rights Forum, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Yahudi Eesaiyat Va Islaam
प्रत्येक मनुष्य में भगवान होने की सम्भावना मौजूद होती है, पर उसकी सम्भावना को सुअवसर नहीं मिल पाता है। ऐसा क्यों? क्योंकि प्रभुत्वशाली लोगों में प्रभुत्त की चाह अपने आस-पास के लोगों के दिव्योत्थान में बाधा पहुँचाती है। वास्तव में प्रभुत्वशाली व्यक्ति स्वयं को ही भगवान की तरह पूज्य बनाना……….
SKU: n/a -
Hindi Books, Jiyalal Kamboj, Vidyanidhi Prakashan, इतिहास, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृति
Yajurveda (Set of 2 Volumes)
-10%
Hindi Books, Jiyalal Kamboj, Vidyanidhi Prakashan, इतिहास, वेद/उपनिषद/ब्राह्मण/पुराण/स्मृतिYajurveda (Set of 2 Volumes)
यजुर्वेद-भूमिका
१. यजुर्वेद का वेदों में स्थान और महत्त्व
वेद चार हैं ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद। ऋग्वेद में मुख्य रूप से देवताओं की स्तुतियाँ हैं। भारतीय परम्परा में इसे ज्ञानकाण्ड कहा गया है। यजुर्वेद में यज्ञों के अनुष्ठान के लिये मन्त्र हैं। इसे कर्मकाण्ड कहा गया है। सामवेद देवताओं के स्तुतिगान के लिये मन्त्रों का संग्रह है। इसे उपासनाकाण्ड के नाम से पुकारा गया है। अथर्ववेद में विषयों की विविधता है। इसमें ज्ञान, कर्म और उपासना तीनों ही प्रकार के मन्त्र उपलब्ध हैं।
-वैसे तो सभी वेदों में यज्ञ के महत्त्व को स्वीकार किया गया है और सबमें ही यज्ञसम्बन्धी मन्त्र उपलब्ध हैं, परन्तु यजुर्वेद विशेष रूप से यज्ञों से सम्बन्धित वेद है। इसमें विविध प्रकार के यज्ञों के अनुष्ठानों में विनियुक्त होने वाले मन्त्रों का संग्रह है। इस प्रकार यजुर्वेद अन्य वेदों से नितान्त भिन्न प्रकृति वाला वेद है। यजुर्वेद यज्ञप्रधान है। यास्काचार्य ने यजुर्वेद का निर्वचन करते हुए कहा है यजुर् यजतेः। अर्थात् यजुः शब्द की निष्पत्ति यज धातु से हुई है और इस प्रकार यजु मन्त्रों का यजनक्रिया से विशेष सम्बन्ध है। एक अन्य परिभाषा के अनुसार अनियताक्षरावसानो यजुः कहा गया है। अर्थात् यजुः वह है जिसमें अक्षरों की संख्या निश्चित नहीं है। जहाँ ऋक् अथवा ऋचा में गायत्री, अनुष्टुप् आदि छन्दों की संख्या निश्चित होती है, वहाँ यजुः में अक्षरों की संख्या निश्चित नहीं होती। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि ऋक् या ऋचा पद्म है और यजुः गद्या है। कहा भी गया है गद्यात्मको यजुः। –
२. बबुर्वेद की शाखाएँ
बनुर्वेद मुख्य रूप से दो प्रकार का है कृष्णयजुर्वेद और शुक्लयजुर्वेद। कृष्णयजुर्वेद वह है, किसमें ब्राह्मण अंश भी मिला हुआ है। ब्राह्मण अंश के मिश्रण के कारण उसे शुक्ल अर्थात् शुद्ध, पवित्र नहीं माना गया और उसे कृष्णयजुर्वेद की संज्ञा दी गई। इसके विपरीत वह यजुर्वेद जिसमें ब्राह्मण अंश जुड़ा हुआ नहीं है, उसे शुक्ल अर्थात् शुद्ध, पवित्र, मिश्रणमुक्त यजुर्वेद कहा गया है। यजुर्वेद के इस दो प्रकार के विभाजन के विषय में महीधर ने अपने भाष्य के आरम्भ में एक बहुत रोचक कथा का वर्णन किया है व्यास ने मनुष्यों की बौद्धिक क्षमता के निरन्तर ह्रास को दृष्टि में रखते हुए वेद का ऋक्, यजुष्, साम और अथर्व इन चार भागों में विभाजन किया और इन्हें क्रमशः अपने चार शिष्यों पैल, वैशम्पायन, जैमिनि और सुमन्तु को पढ़ाया। इन शिष्यों ने इन्हें अपने शिष्यों को पढ़ा दिया। एक बार वैशम्पायन अपने शिष्य याज्ञवल्क्य पर किसी कारण से क्रुद्ध हो गए और उसने जो कुछ पढ़ा था उसे वापस देने को कहा। याज्ञवल्क्य ने अपनी योगशक्ति के द्वारा पठित यजुर्वेद को वमन कर दिया। गुरु की आज्ञा से अन्य शिष्यों ने तीतर पक्षी का रूप धारणSKU: n/a -
-
Vitasta Publishing, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण, राजनीति, पत्रकारिता और समाजशास्त्र
YOUR PRIME MINISTER IS DEAD
Vitasta Publishing, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण, राजनीति, पत्रकारिता और समाजशास्त्रYOUR PRIME MINISTER IS DEAD
When Lalita Shastri saw her husband’s body, it did not appear he had been dead only a few hours. His face was dark bluish and swollen. The body was bloated and it bore strange cut marks. The sheets, pillows and the clothes were all soaked in blood. As the family members raised doubts, suddenly sandal paste was smeared on Lal Bahadur Shastri’s face. And yet, the controversy whether or not India’s second prime minister’s death was really due to a heart attack, couldn’t be contained. Allegations of the KGB’s, the CIA’s or an insider’s hand in the death of Lal Bahadur Shastri emerged in time.
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Yuddha Aur Shanti Mein Mera Jeevan
-15%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Yuddha Aur Shanti Mein Mera Jeevan
“जिन यहूदियों ने भारत को अपना ठिकाना बनाया था, वे यहाँ किसी प्रतिकूल भेदभाव के बिना खूब फले-फूले । इनमे से बगदादी गडरिआ समुदाय की संख्या बहुत कम थी, लेकिन उसने भारत के महानतम समकालीन सिपाहियों में से एक लेफ्टिनेंट जनरल जैकब को पैदा किया | यह पुस्तक उन्हीं की रोमांचकारी कथा है ।
जैकब का जन्म एक यहूदी कारोबारी परिवार में हुआ था। जब द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू हुआ तो 1941 में जैकब अपने परिवार को सूचना दिए बिना नाजियों से लड़ने के लिए सेना में भरती हो गए। उन्हें भारतीय तोपखाने में कमीशन दिया गया था और उन्होंने मध्य-पूर्व, बर्मा एवं सुमात्रा में अनेक कारवाइयों में भाग लिया था।
जैकब अत्यंत कुशाग्र बुद्धि थे। उन्होंने इन्फैंट्री एवं आर्टिलरी ब्रिगेडों की कमान सँभाली थी। वे तोपखाना विद्यालय के प्रधानाचार्य रहे और अंत में पूर्वी सेना के कमांडर-इन-चीफ भी रहे। यह एक ऐसे युवा यहूदी अधिकारी की दिलचस्प कहानी है, जिसने कोई समझौता किए बिना अपने सिद्धांतों एवं मान्यताओं के आधार पर चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कुछ ऐसे बहादुर एवं विश्वसनीय लोगों के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर काम किया, जो उस समय भारतीय राजनीतिक एवं सैन्य अखाड़े के पहलवान माने जाते थे। उन्होंने ढाका के पतन की सफल रणनीति काररवाइयों का पर्यवेक्षण स्वयं किया और शत्रु को बिना शर्त सार्वजनिक आत्मसमर्पण करने के लिए विवश कर दिया, जो जनरल नियाजी एवं उनके 93,000 सैनिकों द्वारा किया गया इतिहास का एकमात्र बिना शर्त सार्वजनिक आत्मसमर्पण था।
अत्यंत सुबोधगम्य शैली में लिखी इस आत्मकथा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज के रूप में जीवन सजीव हो उठा है। यह मात्र एक महान् सैनिक की जीवनगाथा ही नहीं है, अपितु इसमें कुछ उन अत्यंत प्रभावशाली एवं देदीप्यमान व्यक्तित्वों की झलकियाँ भी हैं, जिन्होंने उन अशांत युगों का इतिहास लिखा था।”
SKU: n/a -
Prabhat Prakashan, इतिहास
Yuddha Mein Ayodhya (HB)
अयोध्या का मतलब है, जिसे शत्रु जीत न सके। युद्ध का अर्थ हम सभी जानते हैं। योध्य का मतलब, जिससे युद्ध किया जा सके। मनुष्य उसी से युद्ध करता है, जिससे जीतने की संभावना रहती है। यानी अयोध्या के मायने हैं, जिसे जीता न जा सके। पर अयोध्या के इस मायने को बदल ये तीन गुंबद राष्ट्र की स्मृति में दर्ज हैं। ये गुंबद हमारे अवचेतन में शासक बनाम शासित का मनोभाव बनाते हैं। सौ वर्षों से देश की राजनीति इन्हीं गुंबदों के इर्द-गिर्द घूम रही है। आजाद भारत में अयोध्या को लेकर बेइंतहा बहसें हुईं। सालों-साल नैरेटिव चला। पर किसी ने उसे बूझने की कोशिश नहीं की। ये सबकुछ इन्हीं गुंबदों के इर्द-गिर्द घटता रहा। अब भी घट रहा है। अब हालाँकि गुंबद नहीं हैं, पर धुरी जस-की-तस है। इस धुरी की तीव्रता, गहराई और सच को पकड़ने का कोई बौद्धिक अनुष्ठान नहीं हुआ, जिसमें इतिहास के साथ-साथ वर्तमान और भविष्य को जोड़ने का माद्दा हो, ताकि इतिहास के तराजू पर आप सच-झूठ का निष्कर्ष निकाल सकें। उन तथ्यों से दो-दो हाथ करने के प्रामाणिक, ऐतिहासिक और वैधानिक आधार के भागी बनें।
SKU: n/a -
Prabhat Prakashan, इतिहास
Yuddha Mein Ayodhya (PB)
अयोध्या का मतलब है, जिसे शत्रु जीत न सके। युद्ध का अर्थ हम सभी जानते हैं। योध्य का मतलब, जिससे युद्ध किया जा सके। मनुष्य उसी से युद्ध करता है, जिससे जीतने की संभावना रहती है। यानी अयोध्या के मायने हैं, जिसे जीता न जा सके। पर अयोध्या के इस मायने को बदल ये तीन गुंबद राष्ट्र की स्मृति में दर्ज हैं। ये गुंबद हमारे अवचेतन में शासक बनाम शासित का मनोभाव बनाते हैं। सौ वर्षों से देश की राजनीति इन्हीं गुंबदों के इर्द-गिर्द घूम रही है। आजाद भारत में अयोध्या को लेकर बेइंतहा बहसें हुईं। सालों-साल नैरेटिव चला। पर किसी ने उसे बूझने की कोशिश नहीं की। ये सबकुछ इन्हीं गुंबदों के इर्द-गिर्द घटता रहा। अब भी घट रहा है। अब हालाँकि गुंबद नहीं हैं, पर धुरी जस-की-तस है। इस धुरी की तीव्रता, गहराई और सच को पकड़ने का कोई बौद्धिक अनुष्ठान नहीं हुआ, जिसमें इतिहास के साथ-साथ वर्तमान और भविष्य को जोड़ने का माद्दा हो, ताकि इतिहास के तराजू पर आप सच-झूठ का निष्कर्ष निकाल सकें। उन तथ्यों से दो-दो हाथ करने के प्रामाणिक, ऐतिहासिक और वैधानिक आधार के भागी बनें।
SKU: n/a -
Bhuvan Vani Trust, Hindi Books, इतिहास
Zend Avesta
भुवन वाणी के देवनागरी अक्षयवट की देशी-विदेशी प्रकाण्ड शाखाओं में, संस्कृत, अरबी, फ़ारसी, उर्दू, हिन्दी, कश्मीरी, गुरमुखी, राजस्थानी, सिन्धी, गुजराती, मराठी, कोंकणी, मलयाळम, तमिळ, कन्नड, तेलुगु, ओडिसी, बंगला, असमिया, नेपाली, अंग्रेजी, हिब्रू, ग्रीक आदि के अनुपम संग्रहणीय, प्रातः पठनीय लगभग १२० वाङ्मय ग्रन्थ-प्रसून और किसलय खिल चुके हैं, अथवा खिल रहे हैं।
भूमण्डल पर देश-काल-पात्र के प्रभाव से मानव जाति, विभिन्न
लिपियाँ और भाषाएँ अपनाती रही है। उन सभी भाषाओं में अनेक दिव्य वाणियाँ अवतरित हैं, जो विश्वबन्धुत्व और परमात्मपरायणता का पथ प्रदर्शन करती हैं, किन्तु उन लिपियों और भाषाओं से अपरिचित होने के कारण हम इस तथ्य को नहीं देख पाते। अपनी निजी लिपि और अपनी भाषा में ही सारा ज्ञान और सारी यथार्थता समाविष्ट मानकर, दूसरे भाषा-भाषियों को उस ज्ञान से रहित समझते हुए हम भेद-विभेद के भ्रमजाल में भ्रमित होते हैं।
भूमण्डल की बात तो दूर, हमारे अपने देश ‘भारत’ में ही अनेक भाषाएँ और लिपियाँ प्रचलित हैं। एक ब्राह्मी लिपि के मूल से उत्पन्न होने के बावजूद उन सब से परिचित न होने के कारण हम अपने को परस्पर विघटित समझने लगते हैं। सारी लिपियाँ और भाषाएँ सीखना समझना सम्भव भी नहीं है।
सुतरां, यथासाध्य विश्व और अनिवार्यतः स्वराष्ट्र की सभी भाषाओं के दिव्य वाङ्मय को राष्ट्रभाषा हिन्दी और सम्पर्क लिपि नागरी में सानुवाद लिप्यन्तरित करके, क्षेत्रीय स्तर से बढ़ा कर उसे सारे राष्ट्र को सुलभ कराने, समस्त सदाचार-साहित्य निधि को सारे देश की सम्पत्ति बनाने का संकल्प ईश्वरीय प्रेरणा से मेरे पिता पद्मश्री पण्डित नन्दकुमार अवस्थी जी ने सन् १९४९ ई० में अपनाया। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने वर्ष १९६९ ई० में ‘भुवन वाणी ट्रस्ट’ की स्थापना की, जिसके प्रकाशनों की देश-विदेश में भरपूर सराहना की गई है। प्रस्तुत पवित्र पारसी-धर्मग्रन्थ ‘जेन्द-अवेस्ता’ भी भाषाई सेतु बन्ध की इसी पुष्कल श्रृंखला की एक कड़ी है।
अवेस्ता –
आर्यग्रन्थ दो ही हैं। ‘वेद’ या ‘अवेस्ता’ दोनों ही अटल आज तक स्वाभिमान से मानव धर्म की पताका फहराये हैं। वैदिक और अवेस्ती ये ही धर्म को अनेक रूपी न मानकर एकरूप ‘राइट्यसनेस’ मानते हैं। दोनों ही अपने निवास स्थान के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनके धर्म का कोई भी पृथक् नाम नहीं।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Zindagi Ka Ganit
“वैशवीकरण एवं बाजारवाद ने हमारी आस्था को सिरे से समाप्त करने का काम किया है । बस हमारे भीतर छोड़ा है तो वस्तुवाद का जहर, जिसके कारण हम मनुष्य से मशीनों में परिवर्तित होते जा रहे हैं । जीवंतता का आभास धीरे-धीरे लुप्त होता चला जा रहा है, जो कि एक अत्यधिक विचारणीय प्रश्न है।
हमें विकास की धारा से अछूता नहीं रहना चाहिए, परंतु विकास की कीमत हम अपने यथार्थ, अपने अस्तित्व के मूल्य से नहीं चुका सकते हैं। प्रस्तुत पुस्तक ‘जीवन का गणित ‘ में इस विकासवादी समाज में बढ़ती जा रही विसंगतियों और धीरे-धीरे हमारी संस्कृति पर गहराते संकट को दिखलाने का प्रयास किया गया है ।
पाठकों के मन में प्रशन आएगा कि इस पुस्तक का नाम ‘ जीवन का गणित ‘ क्यों रखा है ? वैसे तो इस पुस्तक का एक लेख ‘ जीवन के गणित ‘ नाम से प्रकाशित हुआ है, परंतु इस पुस्तक में लेखिका ने अपने जीवन की गुल्लक में से छोटे-बड़े लम्हे समेटे हैं, जो कि वास्तविकता में उनके ही नहीं, इस पुस्तक को पढ़ने वाले हर पाठक को अपने जीवन की घटनाओं से जोड़ेंगे।”
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, Suggested Books, इतिहास
Zindagi Ki Geometry
“आम आदमी के स्तर पर बात करें तो विवेक का टकराव ही जीवन को अनिश्चितताओं से भर देता है और यह अनिश्चितता तब और बढ़ जाती है, जब हमको सही जानकारी से वंचित रखा गया हो, जब हमारे अपने ही समाज के समझदार लोगों के द्वारा सदियों से पाले जा रहे अंधविश्वासों से हम उबर नहीं पाते-शिक्षित होकर भी।
यदि हम पूर्वग्रहों से बाहर आ सकें, दूसरों के विचारों का खुले दिल से विश्लेषण करें और अपने विचारों से दूसरे लोगों को भी सच्चे मन से अवगत कराएँ एवं उनके अच्छे विचारों को ग्रहण करें तो उबाने वाली एकरसता नहीं, बल्कि समरसता आ सकती है समाज में, जो बड़ी बात होगी।
कहानी-संग्रह ‘जिंदगी की ज्योमेट्री’ की कहानियाँ अलग-अलग पृष्ठभूमि वाले लोगों के विवेक के एक अलग माहौल से, टकराव से उत्पन्न परिस्थितियों से जूझने की गाथाएँ हैं। कहीं कोई अपने विवेक के माहौल से टकराव के बाद टूट जाता है तो कहीं परेशानी की भट्ठी में तपकर और मजबूत होकर निकलता है। कहीं कोई बीच का रास्ता पकड़ लेता है, समझौता कर लेता है। माननीय संवेदना को स्पर्श करने वाली पठनीय कहानियों का संकलन।”
The Author
SKU: n/a -
Rajasthani Granthagar, Religious & Spiritual Literature, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
क्षत्रिय राजवंश | Kshatriya Rajvansh
Rajasthani Granthagar, Religious & Spiritual Literature, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरणक्षत्रिय राजवंश | Kshatriya Rajvansh
सृष्टि की उत्पत्ति और प्रलय, भारतीय काल गणना, भारतीय इतिहास, आर्यों की वर्ण व्यवस्था, सूर्य वंश, सोमवंश, चन्द्रवंश, महाभारत की युगीन जनपद, राजपूतों की उत्पत्ति, कछवाहा, राठौड़, गुहिलोत, चौहान, देवड़ा, प्रतिहार, कुमार (कमाष) जेठवा राजवंश, निंकुभ राजवंश, हुल राजवंश, चालुक्य (सोलंकी) राजवंश, तोमर राजवंश, तंवर, गोहिल, गुर्जर, कलचूरी, राष्ट्रकूट, परमार, चावड़ा, यादव, यौधय, मकवाना, शिलाहार, चन्देल, गौड़, कटोच, राजपूत, मुस्लिम राजपूत एवं अन्य राजवंश आदि के राजवंश, राज्य एवं खांपें और ठिकाने, भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन, ब्रिटिशकाल, स्वतंत्र भारत में राजपूत जाति का संगठन, आन्दोलन एवं योगदान, विभिन्न क्षेत्रों में राजपूतों को राजनैतिक योगदान एवं विश्वविख्यात व्यक्तित्व, राजपूतों के विवाह सम्बंध एवं गोत्र प्रवरादि संस्कार, लोकदेवता तंवर शिरोमणि बाबा रामदेव जी का वंशक्रम आदि और भी बहुत कुछ…
SKU: n/a -
Surya Bharti Prakashan, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण, सही आख्यान (True narrative)
गाँधी वध और मैं | Gandhi Vadh Aur Main
-11%
Surya Bharti Prakashan, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण, सही आख्यान (True narrative)गाँधी वध और मैं | Gandhi Vadh Aur Main
नाथूराम गोडसे
साहित्य दृष्टी से ‘गांधी-वध और मैं’ जीवनी,आत्मकथा तथा संस्मरण विधाओं का संगम हैं। गांधी वध करनेवाले वधक श्रद्धेय नाथूराम गोडसे का जीवन चरित है।लेखक की अपनी आत्म-कथा है।गांधी-वध से संबंधित तथा जेल-जीवन के संस्मरन हैं।इतिहास की दृष्टि से यह पुस्तक कांग्रेस,गांधी और भारत-विभाजन का ऐतिहासिक विवरण प्रस्तुत करती हैं इतिहास की सच्चाई को प्रकट करती हैं।भारत में प्रचारित झूठे तथा मनगढंत तथ्यों को उजागर करती हैं।
“गांधी-वध और मैं” राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के भाई और इस षड्यंत्र में शामिल तथा उसके लिए कारावास भोगने वाले गोपाल गोडसे की कलम से उनका पक्ष प्रस्तुत करने वाली पुस्तक है। यह नाथूराम गोडसे की जीवनी भी है, गोपाल गोडसे की आत्मकथा भी है और साथ ही उनके संस्मरण भी। गांधीजी की हत्या से जुड़ी तमाम रोमांचक बातें इस पुस्तक में दी गई हैं, जिन्हें पढ़कर गांधीजी से घृणा भी की जा सकती है और इसे इस रूप में भी देखा जा सकता है कि…प्रार्थना के लिए जाते समय गोडसे की तीन गोलियों ने गांधीजी को नहीं रोका…बल्कि गांधीजी ने ही उन तीन गोलियों को रोका, ताकि वे और न फैलें, किसी और पर न पड़ें और घृणा का उसी क्षण अंत हो जाए!
SKU: n/a -
Rajasthani Granthagar, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
चित्तौड़ की रानी पद्मिनी | Chittore ki Rani Padmini
Rajasthani Granthagar, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरणचित्तौड़ की रानी पद्मिनी | Chittore ki Rani Padmini
मेवाड़ के शीर्ष-पुरुषों की कीर्तिपूजा अपने शब्द-सुमनों से करने के उपरान्त और भक्त-शिरोमणि मीरां की श्रद्धांजलि समर्पित करने मे बाद भी, इन सबकी पंक्ति में प्रथम स्थान प्राप्त, मेवाड़ में इतिहास-लेखन-परम्परा प्रारम्भ करने वाले और अपनी कीर्ति में अपना, मेवाड़ में सबसे उत्तंग कीर्ति-स्तम्भ निर्मित कराने वाले, जो अब भारत की श्रेष्ठता का द्योतक बना हुआ है, महाराणा कुंभा से 100 वर्ष पहले होने वाली, अनेक प्रकार से अनुपम, जिनकी सौन्दर्य-सिद्धि के लिए समुद्रपार सिंहल द्वीप में उनका उद्गम उल्लिखित हुआ है और जिन्होंने चित्तौड़ में जौहर प्रणाली का प्रारम्भ करके उसकी ज्वालाओं से अपने पति का आत्मोसर्ग मार्ग आलोकित किया, उन राजरानी पद्मिनी की चारित मेरी लेखनी की परिधि से बाहर अब तक क्यों रहा, इसका कारण मुझसे अब तक नहीं बन पड़ा है, सिवाय इसके कि उनकी गाथा उनके समय में अब तक पद्मिनी की कोई क्रमबद्ध जीवनी नहीं है। मुनि जिनविजय जैसे अध्येता और उद्भट विद्वान को भी प्रश्न उठाना पड़ा है : “यह एक आश्चर्य सा लगता है, कि हेमरतन आदि राजस्थानी कवियों ने पद्मिनी के जीवन के अन्तिम रहस्य के बारे में कुछ नहीं लिखा?” इस अवधि में ही आता है साका और जौहर, जो राजस्थानी वीर परम्परा के ऐसे अंत रहे, जिसे भावी पंक्तिया प्रेरणा प्राप्त करती रहीं। इसकी परिपूर्ति करने का साहस मुझ जैसे मेवाड़ से दूर बैठकर अध्ययन और अभिव्यक्ति करने वाले अल्पज्ञ का नहीं हो सकता। फिर भी पद्मिनी चरित के अधूरे अंशों को शब्दों से ढकने का प्रयत्न मैंने इस पुस्तक में किया है।
SKU: n/a -
Rajasthani Granthagar, इतिहास
बीकानेर राज्य का इतिहास (भाग – 1, 2) | Bikaner Rajya ka Itihas (vol. – 1, 2)
Rajasthani Granthagar, इतिहासबीकानेर राज्य का इतिहास (भाग – 1, 2) | Bikaner Rajya ka Itihas (vol. – 1, 2)
राजस्थान के इतिहास में बीकानेर राज्य का स्थान बड़ा महत्वपूर्ण है। बीकानेर राज्य के राठौड़ो की युद्धवीरता, दानवीरता, विद्याप्रेम, नीति-चातुर्य और सदाशयता प्रसिद्ध रही है। यहां के नरेशों का इतिहास में गौरवपूर्ण स्थान रहा है। राव बीका ने बीकानेर राज्य की स्थापना की। राव बीका से पूर्व का इस प्रदेश का जो इतिहास रहा वह प्रारंभ में संक्षिप्त रूप से दिया गया है। इसके साथ दिया गया इस राज्य की भूगोल सम्बंधी वर्णन भी उल्लेखनीय है। बीकानेर राज्य के इतिहास लेखन में इसके विद्धान लेखक डाॅ. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा ने शिलालेखों, ताम्रपत्रों, सिक्कों, ख्यातों, प्राचीन वंशावलियों, संस्कृत, फारसी, मराठी और अंग्रेजी पुस्तकों, शाही फरमानों तथा राजकीय पत्रों का भरपूर प्रयोग करके इसे वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया है। स्थानीय स्त्रोता को अपने इतिहास लेखन में विशेष महत्व दिया है।
बीकानेर के संस्थापक राव बीका से लेकर महाराजा प्रतापसिंह तक बीकानेर राज्य के नरेशों का प्रथम खण्ड में विस्तार से वर्णन किया गया है। बीकानेर राज्य के इतिहास के द्वितीय खण्ड में महाराजा सूरतसिंह से लेकर महाराजा गंगासिंह तक सविस्तार वर्णन किया है। अन्तिम अध्याय में बीकानेर राज्य के सरदारों और प्रतिष्ठित घरानों पर प्रकाश डाला है। पांच परिशिष्टों के अन्तर्गत दी गई ऐतिहासिक सामग्री से इस ग्रंथ का महत्व और बढ़ गया है। डाॅ. ओझा का इतिहास बोध और इतिहास दर्शन सभी इतिहासज्ञों को प्रभावित करने वाला है। अतः उनका यह इतिहास ग्रन्थ सभी शोधार्थियों और इतिहास के जिज्ञासुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी है।SKU: n/a -
Rajasthani Granthagar, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
राजपूत नारियां | Rajput Nariyan
राजपूत नारी की वीरता, साहस, त्याग, दृढ़संकल्प, कष्ट-साहिष्णुता, धर्म ओर पति-परायणता, शरणागत वत्सलता स्तुत्य रही है। अपने शील व स्वाभिमान की रक्षा के लिए वीर माता, वीर पत्नी और वीर पुत्री के रूप में उसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है, उस पर प्रस्तुत पुस्तक में संक्षेप में प्रकाश डाला गया है। पौराणिक रामयणकालीन, महाभारत कालीन राजपूत रानी के आदर्श तत्कालीन युग के अनुरूप निर्धारित हुए। मध्यकाल जब आया तो उस काल की मांग के अनुरूप राजपूत नारी की चारित्रिक विशेषताओं के भिन्न मापदण्ड स्थापित हुए। यों तो हरयुग में राजपूत नारी में थोड़ा बहुत बदलाव आता रहा है। पर मूलभूत शाश्वत संस्कारों में विशेष अन्तर नहीं आया और प्राचीन मान्य आदर्शो से राजपूत नारी सदा संस्कारित होती रही है।
SKU: n/a -
Hindi Sahitya Sadan, इतिहास, ऐतिहासिक उपन्यास
स्वाधीनता के पथ पर : SVADHEENATA KE PATH PAR
टन……टन……टन……..टन……..। मन्दिर का घण्टा बज रहा था। देवता की आरती समाप्त हो चुकी थी। लोग चरणामृत पान कर अपने-अपने घर जा रहे थे। श्रद्धा, भक्ति, नमृता और उत्साह में लोग आगे बढ़कर, दोनों हाथ जोड़, मस्तक नवा, देवता को नमस्कार करते और हाथ की अंजुली बना चरणामृत के लिए हाथ पसारते थे। पुजारी रंगे सिर, बड़ी चोटी को गाँठ दिये, केवल रामनामी ओढ़नी ओढे़, देवता के चरणों के निकट चौकी पर बैठा अरघे से चरणामृत बाँट रहा था।
SKU: n/a














