सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Showing 49–72 of 125 results
-
Rajasthani Granthagar, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Hindu Vivah Sanskar
विवाह-शादी-मैरिज: एक ऐसा शब्द है, जो सम्पूर्ण विश्व में स्त्री-पुरुष के एक विशेष पारस्परिक सम्बन्ध को सूचित करता है। किन्तु भारतीय सन्दर्भ में विवाह का अर्थ अत्यन्त शोभनीय, स्पृहणीय तथा पवित्र सम्बंध है। यह एक पवित्र संस्कार है, जिसकी परिकल्पना भारतीय मनीषियों ने वैदिक युग में ही कर ली थी और शीघ्र ही यह संस्कार भारत के सम्पूर्ण विस्तार में अत्यधिक महत्त्वपूर्ण बन गया। कारण स्पष्ट है कि इस संस्कार की विचारणा मनोवैज्ञानिक स्तर पर सामाजिक अनुशासन और स्त्री-पुरुष के जीवन में स्थिरता, सौख्य और सामरस्य के लिए की गई थी।
वैदिक युग से आज तक इस संस्कार का मूल स्वरूप तो यथावत् है किन्तु सम्पूर्ण विश्व के हस्तामलकवत् हो जाने पर स्वभावतः ही अन्य देशों में प्रचलित विवाह प्रथाओं का प्रभाव भारतीय संस्कार पर भी पड़ा। विवाह की वैदिक सरलता सूत्र युग में जटिल हो गई और वर्तमान युग में पवित्रता के स्थान पर आडम्बर आ बैठा। जो विवाह एक अविच्छेद्य सम्बंध था, वह अब शासनादेश से विच्छेद्य भी बन गया… आदि।
प्रस्तुत पुस्तक वैदिक युग से सूत्र युग तक विवाह संस्कार पर विशिष्ट शोध है; किन्तु साथ ही वर्तमान युग में इससे सम्बद्ध ढेरों अधिनियमों और उनकी आवश्यकता एवं प्रभाव का भी इसमें आकलन हुआ है। इस रूप में यह सुधी पाठकों, जिज्ञासुओं तथा शोधार्थी छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।SKU: n/a -
Prabhat Prakashan, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Hindu-Darshan
डॉ.एस. राधाकृष्णन ने हिंदू धर्म के केंद्रीय सिद्धांतों, इसके दार्शनिक और आध्यात्मिक सिद्धांत, धार्मिक अनुभव, नैतिक चरित्र और पारंपरिक धर्मों की व्याख्या की है। हिंदू धर्म परिणाम नहीं एक प्रक्रिया है, विकसित होती परंपरा है, न कि निश्चित रहस्योद्घाटन—जैसा कि अन्य धर्मों में होता है। उन्होंने ईसाई धर्म, इसलाम और बौद्ध धर्म की तुलना हिंदू धर्म के संदर्भ में की है और इस बात पर बल दिया है कि इन धर्मों का अंतिम उद्देश्य सार्वभौमिक स्वयं की प्राप्ति है। धर्म को लेकर राधाकृष्णन का विश्लेषण परम बौद्धिक और संतुलित है तथा उनके व्याख्यानों को विश्व भर में हार्दिक प्रतिक्रिया मिली है। इस पुस्तक के लेख इस महान् दार्शनिक के मन को प्रतिबिंबित करते हैं, जिनका अभिवादन एक और विवेकानंद के रूप में किया गया है।
हिंदू धर्म का विहंगम दिग्दर्शन करानेवाली पठनीय पुस्तक।SKU: n/a -
Prabhat Prakashan, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Hindu-Darshan (PB)
डॉ.एस. राधाकृष्णन ने हिंदू धर्म के केंद्रीय सिद्धांतों, इसके दार्शनिक और आध्यात्मिक सिद्धांत, धार्मिक अनुभव, नैतिक चरित्र और पारंपरिक धर्मों की व्याख्या की है। हिंदू धर्म परिणाम नहीं एक प्रक्रिया है, विकसित होती परंपरा है, न कि निश्चित रहस्योद्घाटन—जैसा कि अन्य धर्मों में होता है। उन्होंने ईसाई धर्म, इसलाम और बौद्ध धर्म की तुलना हिंदू धर्म के संदर्भ में की है और इस बात पर बल दिया है कि इन धर्मों का अंतिम उद्देश्य सार्वभौमिक स्वयं की प्राप्ति है। धर्म को लेकर राधाकृष्णन का विश्लेषण परम बौद्धिक और संतुलित है तथा उनके व्याख्यानों को विश्व भर में हार्दिक प्रतिक्रिया मिली है। इस पुस्तक के लेख इस महान् दार्शनिक के मन को प्रतिबिंबित करते हैं, जिनका अभिवादन एक और विवेकानंद के रूप में किया गया है।
हिंदू धर्म का विहंगम दिग्दर्शन करानेवाली पठनीय पुस्तक।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Hinduon Ki Sangharsh Gatha
वास्तव में पाकिस्तान न कोई देश है और न राष्ट्र; यह केवल हिंदू विरोधी उग्र इस्लामी मानसिकता का गढ़ है। सन् 1947 में हुआ बँटवारा कोई दो भाइयों के बीच हुआ जमीन का बँटवारा नहीं था, यह हिंदुओं के प्रति इस्लाम के अनुयायी कट्टरपंथी मुल्लाओं की तीव्र घृणा का परिणाम था।
आज समय की आवश्यकता तो यह है कि स्वयं मुस्लिम भी इस्लाम की गिरफ्त से बाहर निकलें, लेकिन यह मुस्लिम समुदाय में बहुत बड़ी क्रांति से ही संभव है, पर जब तक यह नहीं होता, तब तक हिंदुओं को समझ लेना चाहिए कि इस्लाम के सीधे निशाने पर केवल हिंदू हैं।
आज यह बात ठीक से समझ लेने की जरूरत है कि इस्लाम का जन्म ही मूर्तिपूजा और बहुदेववाद को नष्ट करने के लिए हुआ है। उसके धर्मांध अनुयायियों ने भी मूर्तिपूजकों को जड़ से समाप्त करने का बीड़ा उठा रखा है। दुनिया में ईसाई और मुसलिम एक ही परंपरा की उपज हैं, इसलिए लाख शत्रुता के बाद भी एक-दूसरे के लिए उनके दिल में स्थान है। इसीलिए हिंदू दोनों के ही निशाने पर है।
प्रस्तुत पुस्तक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में इस्लाम का परिचय कराने के साथ-साथ हिंदुओं के संघर्ष को इस तरह पेश करती है कि सामान्य पाठक भी उसे सहज ही समझ ले। इस्लाम का यथातथ्य पूरी बेबाकी के साथ परिचय करानेवाली हिंदी की यह शायद पहली पुस्तक है। इसमें काफी साहसपूर्ण ढंग से अनेक ऐसे सत्य उद्घाटित किए गए हैं, जिनको जानना किसी भी जागरूक भारतीय के लिए आवश्यक है।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Jambudweepe Bharatkhande: Sanatan Pravah Ka Mul Sthan (PB)
-15%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शनJambudweepe Bharatkhande: Sanatan Pravah Ka Mul Sthan (PB)
“भारतीय चिंतन में कल्प की अवधारणा का समय के साथ-साथ व्योम, यानी देश के हिसाब से भी विचार किया गया है। पृथ्वी के द्वारा सूर्य का परिभ्रमण करने से संवत्सर काल बनता है। इसी प्रकार जब सूर्य अपनी आकाशगंगा का चक्कर लगाता है तो उसका एक चक्र पूरा होने के समयखंड को मन्वंतर कहा जाता है।
इस प्रकार आकाशगंगा भी इस ब्रह्मांड में किसी ध्रुवतारे या सप्तर्षि या अन्य तारे का चक्कर लगाती है, उसके एक चक्कर की गणना को ही कल्प कहा गया। हमारा सौरमंडल आकाशगंगा के बाहरी इलाके में स्थित है और उसके केंद्र की परिक्रमा कर रहा है। इसे एक परिक्रमा पूरी करने में लगभग 22.5 से 25 करोड़ वर्ष लग जाते हैं। —इसी पुस्तक से
भारतीय जीवन में देश और काल है। काल के साथ गति है और गति के संग जीवनदर्शन जुड़ा है। यह बात ही भारत को विशिष्ट बनाती है। कालचक्र, युगचक्र, ऋतुचक्र, धर्मचक्र, भाग्यचक्र और कर्मचक्र के विधान भारतीय सांस्कृतिक चेतना में समाए हुए हैं।
सनातन के माहात्म्य, भारतीय चिंतन की वैज्ञानिकता और भारतीय जीवन-मूल्यों की पुनर्स्थापना करती विचारोत्तेजक पठनीय कृति।”
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)
Jeevan Ka Satya By Rabindra Nath Thakur
-10%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)Jeevan Ka Satya By Rabindra Nath Thakur
“रवींद्रनाथ टैगोर की “”जीवन का सत्य”” केवल एक साहित्यिक कृति नहीं है, बल्कि यह जीवन के गहरे और व्यापक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने का एक साधन है। उनकी यह रचना भारतीय समाज के साथ-साथ पश्चिमी दुनिया में भी गहरी छाप छोड़ने में सफल रही। टैगोर के विचार और उनके लेखन की यह विशिष्टता थी कि उन्होंने जीवन, प्रेम, आत्मा, और ईश्वर के बारे में विचार करते हुए सांस्कृतिक और धार्मिक सीमाओं को पार किया।
यह रचना यह सिखाती है कि जीवन का असली अर्थ बाहरी उपलब्धियों और भौतिक सुखों से नहीं है, बल्कि यह हमारे आंतरिक सत्य, आत्मा की शुद्धता, और परमात्मा के साथ जुड़ने में है। रवींद्रनाथ टैगोर ने हमें यह समझने का अवसर दिया कि जीवन के गहरे अर्थ को समझने और स्वीकार करने के लिए हमें अपने भीतर की यात्रा करनी चाहिए।”
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)
Kalkiyug (PB)
-10%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)Kalkiyug (PB)
“The world was losing it’s soul quietly. Bhagirathi retreated back to Brahma’s Kamandal, the skies stopped listening. And in a hidden fold of the Himalayas, a man dreamed. Vishnuyasa, one night awoke from a horrifying dream of Parikshit Maharaj where he was hinting to him about the future and that was when it began. The summoning of Sapt Kshatriyas-the last protectors of a crumbling world: a grieving seer, a silent mother, and seven warriors forged by rivers, exile, and memory.
To hold the world until the sky tears apart to welcome ‘Kalki’. Now the question is not about whether the end is coming or not. It is who survives the turn. And when the minions of darkness cry out, “”Kaliyug ki Jai,”” they answer-not with fear, but with fire: “”Kalkiyug ki Jai.”” But how these events unfolded? It whispers in the dream. In the flow of Bhagirathi, in the softness of Himalayas and in the last standing city Kashi. Beware! You are here. Before anyone unknown says this to you, I must say Prananami, Welcome to Shambhala.”
SKU: n/a -
Chaukhamba Prakashan, Hindi Books, Suggested Books, ध्यान, योग व तंत्र, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Kamsutram (HB) : कामसूत्रम्
-12%
Chaukhamba Prakashan, Hindi Books, Suggested Books, ध्यान, योग व तंत्र, सनातन हिंदू जीवन और दर्शनKamsutram (HB) : कामसूत्रम्
कामसूत्र का संछिप्त विवरण : वात्सायन के कामसूत्र में कुल सात भाग हैं | प्रत्येक भाग कई अध्यायों में बंटे हैं| प्रत्येक अध्याय में कई श्लोक हैं | साहित्य प्रेमियों की सुविधा के लिए पहले संस्कृत और उसके नीचे उसका हिंदी अनुवाद दिया गया | महर्षि वात्सायन का जन्म बिहार राज्य में हुआ था और प्राचीन भारत के महत्वपूर्ण साहित्यकारों में से एक हैं | महर्षि वात्सायन ने कामसूत्र में न केवल दांपत्य जीवन का श्रंगार किया है वरन कला, शिल्पकला एवं साहित्य को भी सम्पादित किया है………
SKU: n/a -
Hindi Books, Luminous Books, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)
Kumbh Kee Apriy Ghatanaon Ka Vishleshan
Hindi Books, Luminous Books, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)Kumbh Kee Apriy Ghatanaon Ka Vishleshan
कुम्भ मेला में हर अखाड़ा अपना महत्व और स्थान रखने की कोशिश करता है, और जब हजारों साधु-संत एक साथ होते हैं, तो कभी-कभी यह प्रतिस्पर्धा हिंसक रूप ले लेती है। प्रत्येक अखाड़ा अपने आपको प्रमुख और प्रभावशाली मानता है, और कुम्भ मेला एक ऐसा अवसर होता है जब विभिन्न अखाड़े अपनी धार्मिक और सामाजिक स्थिति साबित करने की कोशिश करते हैं। कुम्भ मेले में प्रमुख स्थान पर स्नान करने के लिए बहुत प्रतिस्पर्धा होती है। हर अखाड़ा यह चाहता है कि वह सबसे पहले स्नान करने के लिए अपने साधुओं को भेजे, जो धार्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह संघर्ष पारंपरिक तौर पर अखाड़ों की आंतरिक प्रतिस्पर्धा, सम्मान और पद की चाहत से जुड़ा होता है। कुम्भ मेला अपने धार्मिक महत्व के बावजूद कभी-कभी इन संघर्षों के कारण चर्चा में रहता है, लेकिन इसका उद्देश्य और महत्व समग्र रूप से भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को समर्पित है।….. १८२० का हरिद्वार कुम्भमेला इतिहास में दर्ज वह कुम्भ है, जिसमें ज्ञात स्रोतों के मुताबिक भगदड़ से ४५० से भी ज्यादा तीर्थयात्रियों की मौत हुई और १००० से ज्यादा लोग घायल हुए। इसके बाद १८४० के प्रयाग कुम्भ मेले में ५० से अधिक मौतें हुई। तत्कालीन सरकारी तंत्र में लगातार मची उथल-पुथल और व्यवस्था के मामूली इंतजामों के कारण इसके बाद के प्रत्येक कुम्भ में भी भगदड़ से तीर्थयात्री मरते रहे, जिनका आधिकारिक ब्यौरा तक उपलब्ध नहीं है। यदि २०वीं शताब्दी की बात करें तो १९०६ के प्रयाग कुम्भ मेले में भगदड़ से ५० से अधिक मौतें हुईं और १०० से ज्यादा लोग घायल हुए थे। प्रयागराज में होने वाले कुंभ और माघ मेले के इतिहास में देश की आजादी के बाद १९५४ के कुंभ को भी दुर्घटना की वजह से याद किया जाता है। इस मेले में मौनी अमावस्या के दिन त्रिवेणी बांध पर मची भगदड़ में सैकड़ों श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
SKU: n/a -
Hindi Books, Luminous Books, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)
Kumbh Snaan Se Bimari Phailane Ka Dushprachaar
Hindi Books, Luminous Books, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)Kumbh Snaan Se Bimari Phailane Ka Dushprachaar
किसी खास जगह पर और किसी खास समय पर ही कुंभ लगने के पीछे एक पूरा विज्ञान है। आज आधुनिक विज्ञान ने बहुत से प्रयोग किए हैं जिससे पता चला है कि पानी की अपनी स्मृति यानी याद्दाश्त होती है। भारत में कुंभ मेला, यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त अमूर्त सांस्कृतिक विरासत है, जो पृथ्वी पर सबसे बड़े मानव समागमों में से एक है। चक्रीय रूप से होने वाला यह आध्यात्मिक संगम अपनी धार्मिक जड़ों एवं मान्यताओं से आगे बढ़कर विज्ञान और औषधीय स्वरुप है।
जैसे-जैसे हम इस कालातीत संगम की गहराई में उतरते हैं, तो पाते हैं कि इसकी प्रासंगिकता अनुष्ठानिक सीमाओं से कहीं आगे तक फैली हुई है, जो समकालीन दुनिया के लिए एक गहन चिंतन, मनन, मंथन और शोध आधारित अध्ययन का विषयवस्तु है। इस संगम की खगोलीय प्राचीनता और उसके धार्मिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर एक अद्वितीय वैज्ञानिक दृष्टि प्रदान करना आज समय की आवश्यकता है ताकि इस संगम की पीछे छुपे रहस्यों और खगोलीय वैज्ञानिता के पहलुओं को उजागर किया जा सके। पौराणिक मान्यताओं और यह संगम यह दर्शाता है कि किस प्रकार सौरमंडल के खगोलीय पिंड एक विशेष अवस्था में पहुंचकर जल और जीवन को प्रकृति एवं परमात्मा से जोड़कर सनातन संस्कृति में महा पर्व का रूप धारण कर लेते हैं।SKU: n/a -
Hindi Books, Kalpana Prakashan, इतिहास, प्रेरणादायी पुस्तकें (Motivational books), सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)
Lok Aastha Ka Mahaaparv Chhath
-10%
Hindi Books, Kalpana Prakashan, इतिहास, प्रेरणादायी पुस्तकें (Motivational books), सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)Lok Aastha Ka Mahaaparv Chhath
भारतीय संस्कृति के अमर गायक महाकवि जयशंकर प्रसाद जी ने कहा है –
‘हिमालय के आँगन में प्रथम किरणों का दे उपहार, ऊषा ने हँस अभिनन्दन किया और पहनायाहिरक-हार ।
जगे हम लगे जगाने विश्व, लोक में फैला फिर आलोक, व्योम-तम-पुंज हुआ तब नाश अखिल संसृति हुई अशोक” ।। सचमुच, अखिल सृष्टि को अभय प्रदान करने वाला दिव्य प्रकाश ही सनातन संस्कृति या भारतीय संस्कृति है। यह संस्कृति आदिकाल से पतित-पावनी, पावन-तोया गंगा मैया की भाँति निर्बाध प्रवाहित चली आ रही है। इस भारतीय संस्कृति की आत्मा उसकी धार्मिक परम्पराएँ हैं। ऋग्वेद् के ‘पृथ्वीसूक्त’ के अनुसार हमारी मातृभूमि अनेक प्रकार के जन को धारण करती हैं। ये बहु भाषा-भाषी जन नाना प्रकार के सम्प्रदायों में विश्वास करते हैं, लेकिन सबका धर्म वही एक सनातन है । इसीलिए इसी विविधता में एकता के चलते, भारतवर्ष की अन्तरात्मा कभी आक्रान्त नहीं हुई । हमारे ऋषि, मुनि, मनीषियों ने अनेकता के मूल में छिपी एकता के उन तत्त्वों की खोज की, जो हमारी सांस्कृतिक एकता का आज भी वहन कर रहे हैं । समन्वयात्मक दृष्टिकोण जैसा बलशाली तत्त्व हमारी संस्कृति की आत्मा है ।
हमारी धार्मिक परम्पराएँ सबल, निर्बाध और लोक हितकारी बनी रहें, इसके लिए हमारे मनीषियों ने इस संस्कृति में अनेक प्रकार के व्रतपर्वोत्सवों का विधान निर्मित किया है । पुरूषार्थ चतुष्टय में सब की अनिवार्यता है, पर ‘मोक्ष’ सर्वोपरि है । और भक्ति, ज्ञान, वैरग्य मोक्ष के प्रमुख कारक हैं, इसलिए इनपर हमारे ऋषि पल-पल सावधान रहे हैं । दैनिक चर्या के नित्य, नैमितिक एवं काम्य कर्मों में भगवान की प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए मानव-जीवन का व्रतपर्वोत्सवों से समृद्ध होना परम आवश्यक है ।
SKU: n/a -
Hindi Books, Kitabwale, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)
Lokmata Ahilyabai Holkar
-10%
Hindi Books, Kitabwale, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)Lokmata Ahilyabai Holkar
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर मालवा राज्य की होलकर रानी थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में, मालवा की महारानी के रूप में, उन्होंने धर्म के संदेश को फैलाने और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह 18वीं शताब्दी में हिन्दू आस्था के पुनरुद्वार और सुरक्षा के पीछे की महत्वपूर्ण शक्ति थी।
वह एक क्लासिक राजनीतिज्ञ थीं। उन्होंने अधिकांश मामलों को शांतिपूर्वक और सहजता से हल किया। उनमें प्रतिभा, गुण और ऊर्जा का संयोजन था। उनके प्रशासन का चरित्र 30 से अधिक वर्षों तक होलकर राजवंश की समृद्धि का आधार था। उनका मुख्य उद्देश्य न्यायपूर्ण और उदार शासन द्वारा देश की स्थिति में सुधार करना था, जबकि उन्होंने अपने विषयों की खुशी को बढ़ावा दिया।
उन्होंने महेश्वर में धार्मिक इमारतों पर काफी रकम खर्च की और होलकर साम्राज्य में कई मंदिर, धर्मशालाएँ और कुएँ बनवाए। यह उनके अपने क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था, बल्कि पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और उत्तर में हिंदू तीर्थस्थलों के सभी स्थानों तक फैला हुआ था, यानी पुरी, द्वारका, केदारनाथ और रामेश्वरम उसने पवित्र इमारतें बनवाई, गरीबों को भोजन देने के लिए प्रतिष्ठान बनाए और दान में वितरित करने के लिए सालाना रकम भेजी। वह मुख्य रूप से शैव तीर्थ स्थलों के पुनरुद्धार में लगी हुई थीं। उनकी दो सबसे प्रसिद्ध परियोजनाएँ सोमनाथ मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर थी।
वास्तव में, हिंदू तीर्थस्थलों के सभी प्रमुख स्थान अहिल्याबाई के ऋणी हैं: पुरी में जगन्नाथ मंदिर से लेकर गुजरात में द्वारका तक, उत्तर में केदारनाथ से लेकर दक्षिण में रामेश्वरम तक, अहिल्याबाई ने इमारतें बनवाई और उनके रखरखाव में योगदान दिया।
लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के महान योगदानों को देखते हुए उनकी 300वीं जन्म शताब्दी के उत्सव पर स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन केंद्र द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। प्रस्तुत पुस्तक उसी राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत शोध पत्र का संकलन है।अजय कुमार सिंह एम.ए., पीएचडी, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग। आप अकादमिक क्षेत्र में भारतीय सामाजिक विज्ञान
अनुसंधान परिषद, नयी दिल्ली से पोस्ट डॉक्टोरल फेलो एवं भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नयी दिल्ली से वरिष्ठ अध्येयता रहे है। डॉ. सिंह ने 55 से अधिक अनेकों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अकादमी सम्मेलनों में भागीदारी की है और इनके द्वारा 50 से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित है।
आप इतिहास दर्पण, इंडियन जर्नल ऑफ हिस्टॉरिकल स्टडीज, राइटर्स व्यू और शोध सीमांकन जैसे शोध पत्रिकाओं के संपादक है। आप विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्य पुस्तक एवं संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा से संबंधित 17 पुस्तकों के लेखक है।
संप्रत्ति में आप दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानन्द कॉलेज में इतिहास विभाग में सहायक प्राध्यापक एवं दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन केंद्र, स्वामी श्रद्धानन्द कॉलेज में समन्वयक हैं।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Maa (PB)
माँ सृष्टि का बीज मंत्र है। इसमें समस्त दैवीय शक्तियाँ व्यक्त और अव्यक्त रूप में प्राण प्रतिष्ठित हैं। माँ शब्द का श्रवण नवधा भक्ति का स्रोत, संकेत मात्र का आचमन निर्विघ्न जीवन का महाप्रसाद, क्षणिक का स्पर्श परमगति का आलिंगन है। यह विविध रूपों में जन्म से लेकर मरण तक अविभाज्य परछाईं बनकर अनुगामी, सहगामी होता है। फिर चाहे जन्म देनेवाली कोख का निस्स्वार्थ संबल और ममता का सावनमय आँचल हो, धारण करनेवाली के विस्तीर्ण वक्ष का अमिययुक्त क्षुधा की पूर्ति का साधन हो, सीपमुख में पड़े स्वाति बूँदरूपी अनमोल मोती हो, त्रिताप हरनेवाली प्राणदायिनी महासंजीवनी हो, सुमन पालना सदृश कुटुंब, गाँव, समाज का अक्षुण्ण आनंदमयी सान्निध्य हो, निराशा भरी विजन डगर में निरा संभ्रमित पथिक को पाषाण स्तंभ का मूक दिशा-दर्शन और समस्त पापों से मुक्ति का यज्ञानुष्ठान हो, माँ की आदि शक्ति सी महत्ता, गगन सी उच्चता, सर्वेश्वर सी श्रेष्ठता, धरित्री सी विशालता, हिमगिरि सी गुरुता, महोदधि सी गहनता आदि के पावन कर्णप्रिय संबोधन पल-पल मातृत्व, कर्तव्य, नेतृत्व का आभास कराकर जीवन को सार्थक्य पथ की ओर प्रेरित, मार्गदर्शित करते हैं। जिसमें धन्यता का अनियमय आनंद जीवनदीप को प्रदीप्त कर मुक्ति का अधिकारी बनाता है और मातृत्व का साक्षात्कार कर पग-पग पर सुमन शय्या बनकर बिछ जाना ही अंततः अंतकरण को भाता है।
माँ की महत्ता, उसके ममत्व, त्याग, समर्पण और सर्वस्व बालक पर न्योछावर करने की अतुलनीय और अप्रतिम प्रकृति का नमन-वंदन करने हेतु कृतज्ञता स्वरूप लिखी यह पुस्तक हर पाठक के लिए पठनीय है।SKU: n/a -
Hindi Books, Luminous Books, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)
Maha Kumbh Samaajik Samarasata Aur Hindu Samagam
Hindi Books, Luminous Books, इतिहास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन, सही आख्यान (True narrative)Maha Kumbh Samaajik Samarasata Aur Hindu Samagam
कुम्भ के आयोजन का उद्देश्य सामूहिक चिंतन था। ऋषि, महर्षि, ब्रह्मर्षि एक समय और स्थान विशेष पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर समाज, राष्ट्र और प्रकृति की समस्याओं पर सामूहिक चिंतन करते थे और चिंतन निष्कर्ष रुपी अमृत से समाज, राष्ट्र और प्रकृति लाभान्वित होती थी। इसका उद्देश्य है कि व्यष्टि और समष्टि जीवन को धर्मादर्श के उच्च सिंहासन पर सुदृढ़ रूप में प्रतिष्ठित करना। धर्म की मृत संजीवनी से अनुप्रेरित कर, समाज और राष्ट्रीय जीवन के प्रत्येक स्तर को संचारित करते हुए उसे शाश्वत कल्याण में विमंडित करना था।
कुंभ में जाति-पांति, ऊंच-नीच का भेदभाव भुलाकर सभी एक ही रंग में रंगे दिखाई देते हैं, जो वास्तव में भारतीय संस्कृति का परिचायक है। भारतवासी, राजा-प्रजा, धनी-दरिद्र, भद्र-अभद्र, पंडित-मूर्ख, गृहस्थ-वनवासी आदि सभी अपने धर्म के नाम पर भेदभाव और द्वंद्व भूल जाते हैं। बिना बुलावे के करोड़ों लोग इस उत्सव में सम्मिलित होते हैं।समग्र राष्ट्र की शिराओं में इस आयोजन की ऊर्जा स्पंदित होती है। जबरदस्त ज्वार उफनाता है कि उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम सब मिलकर एक हो जाते हैं, सब एक-दूसरे को प्रेरणा देते हैं, एक दूसरे से प्रेरणा लेते हैं। अपनी आध्यात्मिक तृषा बुझाते हैं, एक नया आत्मविश्वास, आत्मसम्मान के साथ जिंदा रहने की, शक्ति पाते है।
SKU: n/a -
Prabhat Prakashan, Religious & Spiritual Literature, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Main Aryaputra Hoon (HB)
Prabhat Prakashan, Religious & Spiritual Literature, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति, सनातन हिंदू जीवन और दर्शनMain Aryaputra Hoon (HB)
‘‘हे आर्य! कोई बाहरी आक्रमणकारी जब किसी अन्य देश में प्रवेश करता है तो बाहर से भीतर आता है या भीतर से बाहर जाता है?’’
‘‘यह कैसा प्रश्न हुआ, आर्या! स्वाभाविक रूप से बाहर से भीतर
आता है।’’
‘‘और इसी स्वाभाविक तर्क के आधार पर ही मैं भी एक प्रश्न पूछना चाहूँगी। अगर यह मान लिया जाए कि हम आर्य बाहर से आए थे तो पश्चिम दिशा से प्रवेश करने पर सर्वप्रथम सिंधु के तट पर बसना चाहिए था और फिर पूरब दिशा की ओर बढ़ना चाहिए था। लेकिन वेद और पुरातत्त्व के प्रमाण कहते हैं कि हम आर्य पहले सरस्वती के तट पर बसे थे, फिर सिंधु की ओर बढ़े। यही नहीं, सरस्वती काल से भी पहले हम आर्यों का इतिहास विश्व की प्राचीनतम नगरी शिव की काशी और मनु की अयोध्या से संबंधित रहा है। और ये दोनों नगर भारत भूखंड के भीतर सरस्वती नदी की पूरब दिशा में हैं अर्थात् हम आर्य पूरब से पश्चिम दिशा की ओर बढ़े थे।…तो फिर ये कैसे बाहरी (?) आर्य थे जो भीतर से बाहर (!!) की ओर बढ़े थे।…झूठ के पाँव नहीं होते हैं आर्य, ये झूठे इतिहासकार आपके प्रामाणिक प्रश्नों के उत्तर क्या ही देंगे, जब ये मेरे इस सरल तर्क और सामान्य तथ्य पर बात नहीं कर सकते।’’
‘‘असाधारण तर्क आर्या!’’SKU: n/a -
Prabhat Prakashan, Suggested Books, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति, धार्मिक पात्र एवं उपन्यास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
Main Aryaputra Hoon (PB)
Prabhat Prakashan, Suggested Books, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति, धार्मिक पात्र एवं उपन्यास, सनातन हिंदू जीवन और दर्शनMain Aryaputra Hoon (PB)
‘‘हे आर्य! कोई बाहरी आक्रमणकारी जब किसी अन्य देश में प्रवेश करता है तो बाहर से भीतर आता है या भीतर से बाहर जाता है?’’
‘‘यह कैसा प्रश्न हुआ, आर्या! स्वाभाविक रूप से बाहर से भीतर
आता है।’’
‘‘और इसी स्वाभाविक तर्क के आधार पर ही मैं भी एक प्रश्न पूछना चाहूँगी। अगर यह मान लिया जाए कि हम आर्य बाहर से आए थे तो पश्चिम दिशा से प्रवेश करने पर सर्वप्रथम सिंधु के तट पर बसना चाहिए था और फिर पूरब दिशा की ओर बढ़ना चाहिए था। लेकिन वेद और पुरातत्त्व के प्रमाण कहते हैं कि हम आर्य पहले सरस्वती के तट पर बसे थे, फिर सिंधु की ओर बढ़े। यही नहीं, सरस्वती काल से भी पहले हम आर्यों का इतिहास विश्व की प्राचीनतम नगरी शिव की काशी और मनु की अयोध्या से संबंधित रहा है। और ये दोनों नगर भारत भूखंड के भीतर सरस्वती नदी की पूरब दिशा में हैं अर्थात् हम आर्य पूरब से पश्चिम दिशा की ओर बढ़े थे।…तो फिर ये कैसे बाहरी (?) आर्य थे जो भीतर से बाहर (!!) की ओर बढ़े थे।…झूठ के पाँव नहीं होते हैं आर्य, ये झूठे इतिहासकार आपके प्रामाणिक प्रश्नों के उत्तर क्या ही देंगे, जब ये मेरे इस सरल तर्क और सामान्य तथ्य पर बात नहीं कर सकते।’’
‘‘असाधारण तर्क आर्या!’’SKU: n/a -
Akshaya Prakashan, सनातन हिंदू जीवन और दर्शन
MANDUKYA UPANISD and PRASNA UPANISAD
MANDUKYA, though it is the smallest UPANISD – it consists of only twelve short passages – it encompasses the entire range of human consciousness. It describes beautifully all the states of consciousness along with the discipline – Sadhna to raise our consciousness from the lowest to the highest, culminating in full attainment of the Self-Atman or Brahman.
The main subject discussed in the Prasna Upnisad that of Prasna (The Primal Energy) in the form of four questions. The fifth question is about Pranava. In it we get the indication about the Sadhana spiritual discipline to realise the ultimate Truth. The last question is about the Goal, about the Being whom we have to discover in ourselves.
SKU: n/a











