Buddha Books
Showing all 6 results
-
Hindi Books, Prabhat Prakashan, अन्य कथा साहित्य
Agnimay Buddha(PB)
ऐतिहासिक कथानक ‘अग्निमय बुद्ध’ आचार्य कुमारिल भट्ट की क्रांतिकारी जीवनलीला को प्रकाशित करता है। वैदिक धर्म और मानव कल्याण हेतु उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया और इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु उन्होंने अग्नि-समाधि ली। बौद्धों के द्वारा उनकी हत्या और उन्हें कलंकित करने के अनेक षड्यंत्र किए गए। लोग महर्षि पतंजलि, आदि शंकराचार्य, मध्वाचार्य और रामानुजाचार्य को तो जानते हैं, लेकिन आचार्य कुमारिल भट्ट को बहुत कम। आचार्य कुमारिल भट्ट ने नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति को शास्त्रार्थ में पराजित कर, उनके ज्ञान की सत्ता को धराशायी कर फिर से वैदिक कर्मकांड के गौरव को पुनर्स्थापित किया। लेकिन इस कार्य के लिए उन्हें अपना जीवन बलिदान करना पड़ा। अग्नि समाधि लेकर उन्होंने मानव समाज को अहिंसा, त्याग, साहस और समर्पण का उपदेश दिया। यह उपन्यास वैदिक मीमांसा दर्शन और बौद्ध दर्शन का भी परिचय देता है, जिससे पाठकों का ज्ञान बढ़ेगा।
SKU: n/a -
Religious & Spiritual Literature, Vishwavidyalaya Prakashan, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, संतों का जीवन चरित व वाणियां
Buddha Aur Unaki Shiksha (Prashnottari) [PB]
Religious & Spiritual Literature, Vishwavidyalaya Prakashan, अध्यात्म की अन्य पुस्तकें, संतों का जीवन चरित व वाणियांBuddha Aur Unaki Shiksha (Prashnottari) [PB]
भगवान बुद्ध की शिक्षा अत्यन्त सरल है। यह प्रकृति के शाश्वत नियम पर आधारित सार्वकालिक, सार्वजनिक, सार्वभौमिक मानव मात्र के उत्थान व कल्याण के लिए एक मार्ग है। इसे धर्मविशेष कहकर संकुचित करना अनुचित है। जो भी ‘आर्य अष्टांगिक’ मार्ग पर चलेगा, अपना उत्थान कर लेगा। यह शिक्षा नैतिकता और अध्यात्म से ओतप्रोत है। इसमें न कोई कर्मकाण्ड है, न कोई आडम्बर। सहज, सीधा मार्ग है। जो इस पर चलेगा, उसे प्रतिफल तत्काल मिलता है, यही इसकी विशेषता है। चाहे कोई बुद्धिजीवी हो या कोई अनपढ़ गँवार हो, सबके लिए यह सुगम मार्ग है। कोई चल कर तो देखे। इसीलिए लोग अब इस दिशा की ओर मुड़ने लगे हैं। जीवन छोटा है, समय का नितान्त अभाव है, सामने पुस्तकों के जंगल पड़े हैं। बुद्ध के विचार कैसे जाने जायँ? हेनरी यस.आल्काट की यह पुस्तक ‘गागर में सागर’ की उक्ति को चरितार्थ करती है। इस छोटी-सी पुस्तक में चमत्कार ही चमत्कार हैं जिसमें बुद्ध भगवान् द्वारा बतलाये गये उच्च और आदर्श विचारों को प्रारम्भ में समझने तथा अनुभव करने के लिए मुख्य रूप से बौद्ध इतिहास, नियम व दर्शन का संक्षिप्त, पर पूर्ण मौलिक ज्ञान कराने का प्रमुख उद्देश्य ध्यान में रखा गया, जिससे उसे विस्तार से समझने में आसानी हो सके। वर्तमान संस्करण में बहुत से नये प्रश्न और उत्तर जोड़े गये हैं और तथ्यों को 5 वर्गों में बाँट दिया गया है -यथा : (1) बुद्ध का जीवन, (2) उनके नियम, (3) संघ, विहार के नियम, (4) बुद्धधर्म का संक्षिप्त इतिहास, इसकी परिषद् व प्रसार (5) विज्ञान से बुद्धधर्म का समाधान। इससे, इस छोटी-सी पुस्तक का महत्व काफी बढ़ जाता है और सर्वसाधारण व बौद्ध-शिक्षालयों में उपयोग के लिए यह और भी सार्थक बन जाती है। समय के तीव्र प्रवाह के साथ विचारों में भी उतनी ही गति से परिवर्तन होना स्वाभाविक है। गतिशील जीवन-शैली व सामूहिक सोच ने हमें सकल विश्व को एक इकाई के रूप में पहचान करने को विवश कर दिया है। विश्व के विभिन्न धर्म जहाँ एक-दूसरे से अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए छिद्रान्वेषण में लग जाया करते हैं, वहीं अब किसी सार्वभौमिक , सार्वलौकिक सार्वजनीन व सर्वदेशीय धर्म की तलाश होने लगी। बुभुक्षाभरी जिज्ञासा ने थियोसाफिकल सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष (स्व.) हेनरी यस. आल्काट का ध्यान ‘भगवान बुद्ध’ के विचारों की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बुद्ध-धर्म व उनके विचारों में वह सब कुछ पाया, जिसकी आवश्यकता आज के विश्व की थी। धर्म केवल जानने के लिए नहीं, प्रत्युत धारण करने के लिए होता है। यह जीवन जीने की वास्तविक कला सिखाता है। अर्थ, काम, मोक्ष का प्रदाता है। इसीलिए 1881 में उन्होंने अंग्रेजी में यह पुस्तक लिखी थी। यह पुस्तक प्रश्नोत्तरी के रूप में अपनी विशेषताओं के कारण थोड़े ही समय में इतनी लोकप्रिय हो गयी कि यह अगणित संस्करणों के साथ यूरोप तथा विश्व की अनेक भाषाओं में प्रकाशित होने लगी। कुछ देशों ने तो इसे विद्यालयों की पाठ्य-पुस्तक के रूप में भी स्वीकृत कर दिया। पर हिन्दी में अब तक इसका अनुवाद न होना वस्तुत: एक दुर्भाग्यपूर्ण पहलू था। अत: सबके कल्याण हेतु हिन्द-भाषी लोगों के लिए इसका हिन्दी अनुवाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। धर्म की इतनी संक्षिप्त पर पूर्ण, सरल, सटीक, स्पष्ट तथा उपयोगी व्याख्या कदाचित् ही कहीं मिले।
SKU: n/a -
English Books, Religious & Spiritual Literature, Rupa Publications India, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
BUDDHA IN GANDHARA
English Books, Religious & Spiritual Literature, Rupa Publications India, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)BUDDHA IN GANDHARA
Buddha in Gandhara is the saga of ancient Buddhist cities of Gandhara?a region that extended from north-western Pakistan to eastern and north-eastern Afghanistan. It tells stories of cities that once dotted the highroad connecting India with Central Asia and China. It traces the network of Asian trade routes that nourished these cities with goods, people and ideas. It also trains the spotlight on the magnificent art of Gandhara that still clings to the ruins of these heritage cities and also those that are showcased in the museums of Asia and Europe.
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
BUDDHA TUM LAUT AAO
हमें बताया जाता है कि महात्मा बुद्ध ने वैदिक परंपरा से असंतुष्ट होकर अपना पथ अलग बनाया था, इसीलिए तत्कालीन वैदिक परंपरा ने उनको स्वीकार नहीं किया। उनके दर्शन को ‘नास्तिक दर्शन’ कहकर अवहेलना की गई। इतना ही नहीं, उन्हें हिंदू-विरोधी दरशाकर-मानकर तिरस्कृत किया जाता रहा। सदियों के बाद उन्हें विष्णु के दशावतार में नौवें अवतार के रूप में स्वीकृत किया जा सका। इतिहास की यह भारी विडंबना है कि जिस धरती पर बुद्ध ने पहली बार बुद्धत्व के प्रकाश को प्रसारित किया, उसी धरती से बौद्ध धर्म और स्वयं बुद्ध भी लगभग अदृश्य हो गए।
वैदिक परंपरा में पले हुए राजकुमार सिद्धार्थ को जब प्रतीत हुआ कि जीवन से जुड़े हुए जन्म, जरा, मृत्यु आदि निषेधकों के साथ ही प्रेम, पारस्परिक संबंध, परिवार इत्यादि विषय भी आजीवन प्रश्न ही पैदा करते हैं, तब उन्होंने इन प्रश्नों पर पूर्णविराम लगाने के मार्ग ढूँढ़ने के लिए कड़ी तपश्चर्या का आरंभ किया। इन प्रश्नों के उत्तर उन्होंने तो पा लिये और अपने इस नए मार्ग के प्रति उन्होंने सारे विश्व को उन्मुख भी किया, परंतु सारा विश्व इस मार्ग की ओर देखना चूक गया और आज शताब्दियों के पश्चात् भी जिस उँगली ने इस मार्ग को दिखाया, उस उँगली की ओर ही देखता रहा।
अब महात्मा बुद्ध तो हमारे बीच में नहीं रहे। प्रश्नों का उत्तर होने के बावजूद विश्व उन प्रश्नों से आज भी अत्यंत पीड़ित हो रहा है। इस केंद्रवर्ती विचार के साथ उपन्यास ‘प्रश्नों पर पूर्णविराम’ 2008 में पहली बार प्रकाशित हुआ था। अब ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान् बुद्ध ने जिन उत्तरों को प्रस्तुत किया था, उन्हें जब हम आत्मसात् नहीं कर पाए हैं, तब क्यों न उन भगवान् को ही निवेदन करें – ‘बुद्ध ! तुम लौट आओ’।
SKU: n/a -
English Books, Religious & Spiritual Literature, Rupa Publications India, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
THE ILLUSION OF ILLUSIONS: THE STORY OF YASHODHARA, BUDDHA’S WIFE
English Books, Religious & Spiritual Literature, Rupa Publications India, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)THE ILLUSION OF ILLUSIONS: THE STORY OF YASHODHARA, BUDDHA’S WIFE
The Illusion of Illusions unveils the untold story of Princess Yashodhara, wife of Prince Siddharth of Kapilvastu, known to the world as the Buddha. Yashodhara is a passionate, resilient, and fiercely independent woman who endures a forty-nine-year struggle for her own identity with quiet dignity, inadvertently transforming into the Buddha herself.
When Siddharth abandons her and their newborn to seek answers for humanity’s age-old questions, he believes his quest is for the greater good. But what of Yashodhara and their son? Over the next six years, Siddharth becomes the Buddha, but Yashodhara faces her own trials. Did the Buddha’s duty to the world outweigh his duty to his family?
Narrated by Yashodhara, this is the story of her silent courage. As a single mother, she exemplifies strength and becomes a role model for her son, displaying remarkable fortitude through life’s heart-wrenching moments.SKU: n/a



