बौद्ध दर्शन के प्रमुख सिद्धान्त : बौद्ध दर्शन मानव-व्यक्तित्व के विकास का महत्त्वपूर्ण दर्शन है। प्रस्तुत पुस्तक में बौद्ध दर्शन के प्रमुख सिद्धान्तों का सुगमरीति से सारगर्भित प्रतिपादन हुआ है। इसके 18 अध्यायों में बौद्ध दर्शन के चार सम्प्रदायों (वैभाषिक, सौत्रान्तिक, विज्ञानवाद एवं शून्यवाद) हीनयान, महायान, त्रिपिटक-साहित्य, त्रिशरणगमन, चार आर्यसत्य, प्रतीत्यसमुत्पाद, आष्टांगिक मार्ग, क्षणिकवाद, निर्वाण, सत्यद्वय, प्रज्ञा-उपाय, बोधि-चित्तोत्पाद, चित्तचैतसिक, अनात्मवाद, प्रमाण आदि विषयों का प्रामाणिक विवेचन हुआ है। पुस्तक का लेखन विषय-विशेषज्ञ विद्वानों द्वारा किया गया है। बौद्ध धर्म-दर्शन के प्रमुख सिद्धान्तों के विवेचन से सम्बद्ध यह पुस्तक हिन्दी भाषा में प्रथम पुस्तक है, जिसमें संक्षेप में बौद्ध धर्म-दर्शन के जिज्ञासुओं के लिए बोधप्रदायक पठनीय सामग्री उपलब्ध है।
Budhha
Showing all 10 results
-
English Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Ancient Buddhist Wisdom for A Peaceful & Happy Life
-10%
English Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Ancient Buddhist Wisdom for A Peaceful & Happy Life
Ancient Buddhist Wisdom is a profound exploration of key ideas and timeless wisdom derived from various Buddhist scriptures and ancient texts penned by revered Buddhist scholars, all rooted in the teachings of Lord Buddha. This transformative book aims to bridge the gap between ancient Eastern philosophy and the challenges faced by modern readers, offering practical insights to lead a simpler, more meaningful life.
Drawing upon the rich tapestry of Buddhist literature, this book distills the essence of the Buddha’s teachings into accessible and relatable concepts, guiding readers towards self-discovery, inner peace, and authentic contentment. By presenting these teachings in a contemporary context, the book empowers readers to apply them in their daily lives, leading to greater harmony and well-being.
Throughout the book readers are invited to explore fundamental Buddhist principles, such as impermanence, compassion,
mindfulness and non-attachment. The book delves into the core teachings of the Four Noble Truths and the Noble Eightfold Path, unraveling their significance in navigating the complexities of modern existence. By embracing these ancient principles, modern readers can find the keys to unlocking a simpler more purposeful life that celebrates the timeless essence of Buddhist wisdom.
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Bauddha Dharma Ki Kahaniyan
”ठहरो श्रमण, ठहर जाओ!’ ’
”मैं तो ठहरा हुआ हूँ, आवुसं। तुम्हीं अस्थिर हो। तुम भी ठहर जाओ और रोक दो अपना यह पाप-कर्म।’ ’ अंगुलिमाल विस्मित हो तथागत की ओर देखने लगा। उसकी समझ में कुछ नहीं आ रहा था। अद्भुत था यह श्रमण, अद्भुत थी उसकी उपस्थिति! वह जैसे जड़ हो गया।
”अच्छा, ऐसा करो, मुझे उस पेड़ से एक पत्ती तोड़कर दो।’ ’
अंगुलिमाल ने तुरंत पत्ती तोड़ दी।
”अब इसे वापस उसी पेड़ पर लगा दो।’ ’
”क्या?’ ’
”हाँ, अब इसे वापस उसी पेड़ पर लगा दो।’ ’
”यह कैसे संभव है, भंते! यह नहीं हो सकता। भला डाल से टूटी पत्ती वापस कैसे लगाई जा सकती है!’ ’
”इसका यह अर्थ हुआ कि तुम जब पत्ती को वापस जोड़ नहीं सकते तो तुम्हें उसे तोडऩा भी नहीं चाहिए था। इसी प्रकार अंगुलिमाल, जब तुम किसी को जीवन दे नहीं सकते तो तुम्हें किसी का जीवन लेने का भी अधिकार नहीं है। सन्मार्ग पर चलो।…’ ’
—इसी पुस्तक सेबौद्ध धर्म बल्कि यह कहें कि मानव-धर्म के विविध आदर्शों—क्षमा, शील, परोपकार, सदाचार, नैतिकता और सदगुणों का दिग्दर्शन करानेवाली प्रेरक पुस्तक, जिसे पढ़कर पाठक अपने जीवन को उच्च स्तर पर ले जा सकेंगे।
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Buddh Se Seekhen Safalta Ka Marg
-15%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Buddh Se Seekhen Safalta Ka Marg
“क्या आपने गौर किया है कि कैसे कुछ लोग नौकरी में कमाल के भाग्यशाली होते हैं! वे बड़ी आसानी से समाधान सुझा देते हैं। वे सही लोगों को आकर्षित करते हैं। लोग उनके अभियानों, कंपनियों, उनकी टीमों का हिस्सा बनना चाहते हैं। वे बड़े-बड़े काम मुसकराते हुए पूरा कर लेते हैं और वेतन में अच्छी वृद्धि के साथ ही प्रमोशन भी पा लेते हैं। ये सुपरस्टार कमाल की एकाग्रता और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर खास दायरे का हिस्सा बन जाते हैं।यह पुस्तक बताती है कि उनके साथ कैसे जुड़ें।
आप जहाँ भी हों, आप में अनोखी शक्तियाँ हैं। यह आधुनिक युग का भ्रम है कि कठिन परिश्रम और संघर्ष से ही सफलता मिलती है। आपके भीतर एक आत्मा है और एक बार आपने काम के क्षेत्र में इसकी पूरी शक्ति का प्रयोग किया, तो बस कमाल हो जाता है। अपने भीतर के बुद्ध और निर्भीक योद्धा को जगाना एक ऐसी प्रक्रिया है, जो आपके काम करने के तरीके को बदलकर रख देगी। आप उन तरीकों को जान लेंगे, जो वास्तविकता के हर नियम को आपके पक्ष में ला देंगे।”
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Gautam Buddh Se Seekhen Jeevan Jeene Ki Kala
-16%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Gautam Buddh Se Seekhen Jeevan Jeene Ki Kala
“यह पुस्तक महात्मा बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं को बहुत ही सरल एवं स्पष्ट तरीके से रेखांकित करती है; बुद्ध की महत्त्वपूर्ण शिक्षाओं का वर्णन करती है; दुःख को सुख और प्रसन्नता में बदलने की अंतर्दृष्टि प्रदान करती है ।यह शिक्षा सिखाती है कि कैसे अपने प्रति दयालुता और अपने एवं दूसरों के दर्द के प्रति करुणामय भाव विकसित करें।
बुद्ध द्वारा सिखाई गई महत्त्वपूर्ण शिक्षाओं का अभ्यास करके हम जीवन में विभिन्न चुनौतियों का कुशलता से प्रबंधन करने में सक्षम हो जाते हैं। जो कोई इस पुस्तक द्वारा बुद्ध की शिक्षाओं का अध्ययन तो करे पर अपने जीवन में अभ्यास न करे, तो उसकी स्थिति एक सूप में चम्मच की तरह है, जो हर रोज बरतन में तो है, लेकिन यूप का स्वाद नहीं जानता | सुख, शांति और आनंदपूर्ण जीवन जीने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाने की आवश्यकता है, जो हम इस पुस्तक से सीख सकते हैं।”
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Gautam Buddha (Arun Kumar Tiwari)
-16%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Gautam Buddha (Arun Kumar Tiwari)
ईसा पूर्व छठी शताब्दी में आनंद-प्राप्ति की खोज व जिज्ञासा के कारण विश्व में ऐसा प्रबुद्ध वर्ग सामने आया, जिसने अपने पूर्वजों के विचारों से भिन्न नए-नए विचार प्रतिपादित किए। वस्तुतः ज्ञान की दृष्टि से यह ऐसा युगांतरकारी समय था, जब चीन में कन्फ्यूशियस और लाओ-त्से, फारस में जोरोस्त्र, यूनान में पाइथागोरस तथा भारत में महावीर एवं बुद्ध जैसी महान् विभूतियों ने नए युग का सूत्रपात किया। भले ही उनकी शिक्षाएँ भिन्न-भिन्न थीं, लेकिन उनका एकमात्र लक्ष्य मानव ज्ञान को नई दिशा की ओर अभिमुख करना था।
ऐसे ही एक युग प्रवर्तक थे महात्मा बुद्ध, जिनका जन्म लुंबिनी (कपिल वस्तु) में हुआ। उनका विवाह यशोधरा से हुआ, जिसे वह गोपा कहा करते थे। उनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था। जीवन के दर्दनाक दृश्यों को देखकर सिद्धार्थ को यौवन से मोहभंग हो गया और वे गृह त्याग कर शांति की तलाश में निकले। अनेकों वर्ष तप करने के बाद उन्हें ज्ञान का प्रकाश मिला। उन्होंने दुनिया में घूम-घूमकर मानव जाति को अहिंसा पर चलने की सीख दी, अपनी शिक्षाओं का प्रसार किया। अपने पुत्र-पुत्री को भी विदेशों में अहिंसा का प्रचार करने भेजा।
प्रस्तुत संग्रह में शांति के अग्रदूत गौतम बुद्ध के जीवन और दर्शन का बृहद् विवेचन है, जो हर आयु वर्ग के पाठकों का मार्ग प्रशस्त करेगी।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Gautam Buddha ki Prerak Kahaniyan
-15%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Gautam Buddha ki Prerak Kahaniyan
गौतम बुद्ध तथागत नाम से भी जाने गए। गौतम बुद्ध ने अपने सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में जाति व्यवस्था का भी घोर विरोध किया था। उन्होंने मानव-मानव की समानता पर बल दिया। उन्होंने जन्म को न मानकर बुद्धि तथा चरित्र के आधार को छोटे-बड़े होने का मापदंड माना है। उन्होंने घोषणा भी की थी कि मनुष्य जन्म से नहीं, अपितु कर्म से ब्राह्मण अथवा शूद्र होता है।
गौतम बुद्ध द्वारा अनेक ऐसी बातों का प्रचार किया गया, जो आज भी मानव को एक-दूसरे से प्रेम, सद्भाव, दया और भाईचारे का संदेश देती हैं। इन्हीं संदेशों से प्रेरित गौतम बुद्ध की अनेक कथाएँ समाज-जीवन में प्रचलित हैं, जो मानव को असीम ज्ञान की ओर प्रेरित करती हैं।
प्रस्तुत पुस्तक में ऐसी भी कुछ कथाओं को संगृहीत किया गया है, जो गौतम बुद्ध के जन्म से लेकर निर्वाण तक की घटनाओं का वर्णन करती हैं तथा उनके आचार-विचार से ओतप्रोत हैं। अपने शिष्यों को समय-समय पर उपदेश देते हुए उन्होंने अनेक कथाओं को उदाहरणार्थ समझाने का प्रयास किया और उन्हीं कथाओ का प्रचार-प्रसार उनके शिष्यों ने भी आगे किया। कथाएँ पूर्ण रूप से शिक्षात्मक एवं संस्कारित हैं।
हमें आशा ही नहीं, अपितु पूर्ण विश्वास है कि गौतम बुद्ध की ये पठनीय कथाएँ अवश्य ही प्रत्येक वर्ग के पाठकों को ज्ञान का बोध कराने में सहायक सिद्ध होंगी और समरस समाज बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगी।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Mahatma Buddha Ki Kahaniyan
महात्मा बुद्ध ने नश्वर संसार के ताप-कष्टों को दूर करने तथा जीवन का रहस्य जानने के लिए गृहत्याग किया और लंबे समय तक काया-कष्ट सहकर ज्ञान प्राप्त किया; उन्हें जीव-जगत् का बोध हुआ, इसलिए वे ‘बौद्ध’ कहलाए। उन्होंने मानवता को अहिंसा का उपदेश दिया।
कोई गूढ़ या ज्ञान की बात कितनी भी सरल भाषा में कही जाए, तो भी संपूर्ण समझ में नहीं आ पाती है; लेकिन उसे कहानी का रूप दे दिया जाए तो वह सहज ही हमेशा के लिए याद हो जाती है। महात्मा बुद्ध की ये कहानियाँ ऐसी ही हैं। इसमें उनके जीवन की घटनाओं तथा शिक्षाओं को सीधी-सरल भाषा में कहानियों के माध्यम से बताया गया है। ये छोटी-छोटी कहानियाँ अपने आप में अलग-अलग हैं और एक-दूसरी से जुड़ी हुई भी। लेकिन फिर भी कथा- रस से भरपूर हैं।
इस संकलन में संकलित अहिंसा, सदाचार, परोपकार और मानवीय मूल्यों को बतानेवाली रोचक-प्रेरक कहानियों का पठनीय संकलन।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Srikrishna, Buddha, Yeshu Aur Muhammed
-15%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Srikrishna, Buddha, Yeshu Aur Muhammed
“स्वामी विवेकानंद ने भारत में उस समय अवतार लिया, जब यहाँ हिंदू धर्म के अस्तित्व पर संकट के बादल मँडरा रहे थे। पंडित-पुरोहितों ने हिंदू धर्म को घोर आडंबरवादी और अंधविश्वासपूर्ण बना दिया था। ऐसे में स्वामी विवेकानंद ने हिंदू धर्म को एक पूर्ण पहचान प्रदान की | इसके पहले हिंदू धर्म विभिन छोटे-छोटे संप्रदायों में बँटा हुआ था। तीस वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद ने शिकागो, अमेरिका में विश्व धर्म संसद् में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व किया और इसे सार्वभौमिक पहचान दिलवाई।
स्वामीजी का विश्वास था कि पवित्र भारतवर्ष धर्म एवं दर्शन की पुण्यभूमि है। यहाँ बड़े-बड़े महात्माओं तथा ऋषियों का जन्म हुआ; यह संन्यास एवं त्याग की भूमि है तथा यहीं, केवल यहीं आदिकाल से लेकर आज तक मनुष्य के लिए जीवन के सर्वोच्च आदर्श एवं मुक्ति का द्वार खुला हुआ है।
प्रस्तुत पुस्तक ‘कृष्ण, बुद्ध, ईसा और मुहम्मद ‘ में स्वामीजी ने सरल शब्दों में देवत्व प्राप्त इन स्तुत्य महापुरुषों के व्यक्तितत और उनकी शिक्षाओं की अनिर्वचनीय व्याख्या की है। एक अत्यंत प्रेरक्त और ओजपूर्ण पुस्तक, जो जीवन में दैविक आशा का संचार करती है।”
SKU: n/a -
English Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
The Buddha and His Dhamma

SKU: n/a