Devdutt Pattanaik
Showing all 4 results
-
Hindi Books, Rajpal and Sons, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Bharat Mein Devi Ka Swaroop
भारत के हर प्रान्त, हर कस्बे और यहाँ तक कि हर गाँव में अलग-अलग देवी पूजी जाती हंै और प्रत्येक का अपना अलग रूप, स्वरूप और विशेषता है। प्राचीन हिन्दू पौराणिक कहानियों और किंवदंतियों के शोध पर आधारित इस पुस्तक में लेखक देवदत्त पट्टनायक खोजबीन कर रहे हैं कि पिछले चार हज़ार वर्षों में देवी की अवधारणा कैसे बदली है। उन्होंने पाया कि जितनी भी देवियाँ हैं, उन सभी की उत्पत्ति पाँच मुख्य स्वरूपों से हुई है। पहला स्वरूप है जिसमें देवी को प्रकृति के रूप में माना गया है। देवी का दूसरा स्वरूप है जननी के रूप में है, जिसमें ममता उसका सबसे बड़ा गुण है। देवी का तीसरा स्वरूप है पुरुष को लुभाकर शारीरिक भोग-विलास से जीवन-चक्र में बाँधने वाली अप्सरा। जहाँ स्त्री घर-गृहस्थी के बन्धन में बँध जाती है तो उजागर होता है उसका चैथा स्वरूप, पत्नी के रूप में, जो अपने पतिव्रतता से चमत्कार करने की शक्ति भी रखती है। पाँचवाँ स्वरूप है बदला लेने वाली डरावनी, खूँखार आसुरी का। देवी के इन पाँच स्वरूपों को लेखक ने बहुत ही रोचक लोककथाओं और किंवदंतियों के ज़रिये पाठक के सामने उजागर किया है।देवदत्त पट्टनायक पौराणिक विषयों के जाने-माने विशेषज्ञ हैं। पौराणिक कहानियों, संस्कारों और रीति-रिवाज़ों का हमारी आधुनिक ज़िन्दगी में क्या महत्त्व है, इस विषय पर वह लिखते भी हैं और जगह-जगह व्याख्यान भी देेते हैं। इनकी पन्द्रह से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और टीवी पर इनका कार्यक्रम भी दिखाया जाता है। विष्णु के सात रहस्य, शिव के सात रहस्य, शिखण्डी और कुछ अनसुनी कहानियाँ, देवी के सात रहस्य, भारतीय पौराणिक कथाएँ और पशु उनकी अन्य बहुचर्चित पुस्तकें हैं।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajpal and Sons, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Shiv Ke Saat Rahasya
हिन्दुओं के अनगिनत देवी-देवताओं में से शिव सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। महादेव के नाम से भी जाने जानेवाले शिव, विष्णु और ब्रह्मा के साथ हिन्दू देवताओं के त्रिमूर्ति माने जाते हैं। शिव के अनेक रूप हैं: कहीं तो वह कैलाश पर्वत की बफऱ्ीली चोटी पर बैठे अपने पर नियंत्रण रखनेवाले एक ब्रह्मचारी योगी हैं जो दुनिया का विनाश करने की क्षमता रखते हैं तो दूसरी और अपनी पत्नी और पुत्रों के साथ गृहस्थ आश्रम का आनन्द भोगते हुए गृहस्थी हैं। इनमें से कौन-सा है शिव का वास्तविक रूप? माथे पर तीसरी आँख, गर्दन में सर्प, शीश पर अर्द्धचन्द्र केशों से बहती गंगा और हाथों में त्रिशूल और डमरू-इन सब प्रतीकों का क्या अर्थ है ? शिव के अनेक रूप और प्रतीकों के पीछे छिपे हैं हमारे पौराणिक अतीत के अनेक रहस्य जिनमें से सात को समझने का प्रयास इस पुस्तक में किया गया है।
SKU: n/a -
Abrahamic religions (अब्राहमिक मजहब), Hindi Books, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Shiv Se Shankar Tak
Abrahamic religions (अब्राहमिक मजहब), Hindi Books, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Shiv Se Shankar Tak
प्रखर तपस्वी शिव, हिन्दू धर्म के सर्वाधिक पूजे जाने वाले देवता हैं। शरीर पर शेर की खाल ओढ़े, सिर पर जटाएँ बाँधे, गर्दन में एक साँप लपेटे दूर-दराज़ के ठंडे और वीरान कैलाश पर्वत पर रहने वाले शिव के कई रूप हैं। कहीं तो वह कैलाश पर्वत पर धूनी रमाये योगी का रूप लेते हैं और कहीं अपनी पत्नी पार्वती के साथ गृहस्थ का रूप धारण करते हैं। हिन्दुओं के लिए शिव अति पूजनीय हैं और उनकी आराधना का सबसे लोकप्रिय प्रतीक रूप है शिवलिंग। क्या यह शिवलिंग मात्र एक यौन का प्रतीक है – कई विद्वानों का तो ऐसा ही मानना है, किन्तु कई इससे सहमत नहीं हैं। शिव के लिंग रूप के यथार्थ का केन्द्र है यह पुस्तक। इस लिंग रूप प्रतीक के आध्यात्मिक संकेतों और अर्थों को समझने के लिए शिव-भक्ति के साथ जुड़े सभी कर्मकांड, प्रतीक और कथाओं के गहन शोध के बाद आम पाठक के लिए प्रस्तुत है यह अति रोचक और ज्ञानवर्धक पुस्तक।
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)
Vivah Sanskar Ki 100 Lok-Kahaniyan (PB)
-15%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)Vivah Sanskar Ki 100 Lok-Kahaniyan (PB)
“वैदिक साहित्य इस बात पर जोर देता है कि विवाह एक संस्कार है, जिसके बिना मनुष्य यज्ञ नहीं कर सकता। यज्ञ के बिना आप परिवार, देवताओं या पूर्वजों का भरण-पोषण नहीं कर सकते। फिर बिना विवाह आप किस काम के हैं?
आपको वर या वधू कैसे मिलती है? क्या आप प्रेम निवेदन करते हैं, उसे लुभाते हैं, अपहरण करते हैं या खरीदते हैं? क्या सहमति मायने रखती है? सभी संभावनाएँ मौजूद हैं, लेकिन सीमाओं के भीतर, जैसा कि हमेशा से व्याप्त ‘रोटी और बेटी’ नियम से संकेत मिलता है, जो केवल उन समुदायों के भीतर विवाह करने की अनुमति देता है, जो कभी समान व्यवसाय किया करते थे।
—इसी पुस्तक से
पौराणिक कथाकार देवदत्त पटनायक द्वारा लिखित ‘विवाह’ पुस्तक में विवाह से संबंधित भारतीय रीति-रिवाजों और मान्यताओं की विविधता तथा सहजता को उजागर करने के लिए वैदिक, पौराणिक, तमिल और संस्कृत साहित्य, क्षेत्रीय, पारंपरिक, लोक और जनजातीय संस्कृति, सुनी-सुनाई और भारतीय वाङ्मय के अनेक ग्रंथों से 3000 साल के इतिहास और 30 लाख वर्ग किलोमीटर में फैले भूगोल की कहानियाँ सम्मिलित हैं।”
SKU: n/a


