Dr. Bhimrao Ambedkar
Showing all 19 results
-
Prabhat Prakashan, इतिहास
1000 Ambedkar Prashnottari
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर (14 अप्रैल, 1891-6 दिसंबर, 1956) निश्चित ही भारत के सर्वाधिक प्रभावशाली सपूतों में से एक हैं। उन्होंने सभी विवशताओं को दृढ़ निश्चय और कमरतोड़ मेहनत से पार करके कोलंबिया विश्व-विद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिस से डॉटरेट की डिग्रियाँ तथा लंदन से बैरिस्टर की उपाधि प्राप्त की। तदुपरांत भारत लौटकर अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, मानवविज्ञानी, शिक्षाविद्, पत्रकार, तुलनात्मक धर्म के विद्वान्, नीति-निर्माता, प्रशासक तथा सांसद के रूप में अनन्यासाधारण योगदान दिया और एक न्यायविद् के रूप में भारतीय संविधान के प्रधान निर्माता-शिल्पकार के रूप में महान् कार्य किया। इन सबसे परे वे एक महान् समाज-सुधारक, मानव अधिकारों के चैंपियन और पददलितों के मुतिदाता थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन आधुनिक भारत की नींव रखने में तथा नए भारत की सामाजिक चेतना को जगाने में समर्पित कर दिया। सन् 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से विभूषित किया गया। प्रस्तुत है डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के प्रेरणाप्रद यशस्वी जीवन का दिग्दर्शन करानेवाली पुस्तक, जिसमें प्रश्नोत्तर के माध्यम से भारत निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया गया है।.
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास
Achhoot: Kyon, Kaun Aur Kaise?
“भारतरत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जीवनपर्यंत शोषितों-वंचितों के उत्थान और उन्नयन के लिए कृत-संकल्पित रहे। उनके चिंतन में सदैव इनके कल्याण का भाव रहता था। उसी क्रम में उन्होंने अनेक लेख-पुस्तकें लिखीं, जो उनके इस सुचिंतित मंतव्य की परिचायक हैं। प्रस्तुत पुस्तक ‘अछूत’ इसी चिंतन का सुपरिणाम है।
अछूत कौन हैं और अस्पृश्यता की उत्पत्ति क्या है ? ये मुख्य विषय हैं, जिनकी जाँच करने का प्रयास किया गया है और जिनके निष्कर्ष इस पुस्तक में प्रस्तुत किए गए हैं। इस जाँच को शुरू करने से पहले कुछ प्रारंभिक प्रश्नों पर विचार करना आवश्यक है। पहला प्रश्न यह है-क्या हिंदू ही दुनिया में अकेले ऐसे लोग हैं, जो अस्पृश्यता का पालन करते हैं ? दूसरा प्रश्न यह है- यदि अस्पृश्यता गैर-हिंदुओं द्वारा भी मानी जाती है, तो हिंदुओं के बीच प्रचलित अस्पृश्यता की तुलना गैर-हिंदुओं की अस्पृश्यता से कैसे की जा सकती है ? इस विषय पर अब तक किए गए अध्ययनों में यह तुलना शायद ही की गई है।
छुआछूत उन्मूलन और समाज में पारस्परिकता की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण पुस्तक, जो हर भारतीय के चिंतन को दिशा देकर सामाजिक समरसता विकसित करने का पथ-प्रशस्त करेगी।”
SKU: n/a -
Hindi Books, Sasta Sahitya Mandal, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Achoot Matwad Ke Sach : Gandhi aur Ambedkar
-14%
Hindi Books, Sasta Sahitya Mandal, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Achoot Matwad Ke Sach : Gandhi aur Ambedkar
भारतीय राजनीतिक मंच पर अस्पृश्यता के बढ़ते हुए खतरों को उजागर करनेवाले दो प्रमुख व्यक्ति- गांधी और अंबेडकर थे। गांधीजी ने अपने सार्वजनिक जीवन के प्रारंभ से ही अस्पृश्य समाज के साथ हिंदू समाज के अनुचित व्यवहार का उग्र विरोध किया। हरिजनों का उत्थान ही गांधी जीवन का मुख्य उद्देश्य बन गया था। 1932 में ‘हरिजन सेवक संघ’ की स्थापना की और 1933 में साप्ताहिक ‘हरिजन’ का प्रकाशन किया। 17 नवंबर, 1933 को गांधी ने अस्पृश्यता विरोधी हरिजन दौरा शुरू किया और 2 अगस्त, 1934 को समाप्त हुआ। निरंतर 10 महीने चले इस दौरे में गांधीजी ने 12,500 मील की यात्रा की और हरिजन-कल्याण के लिए 8 लाख रुपए जमा किए। डॉ. अंबेडकर ने दलित मुक्ति पर अपनी सारी शक्ति केंद्रित करने के उद्देश्य से 1924 में ‘बहिष्कृत हितकारी’ सभा की स्थापना की और मराठी पाक्षिक ‘बहिष्कृत भारत’ का प्रकाशन प्रारंभ किया। वस्तुतः दलितों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में अनेक प्रयास बहुत पहले से चल रहे थे। गांधी और डॉ. अंबेडकर को इन प्रयासों की निरंतरता में देखा जाना उचित है।
डॉ. विवेकानंद तिवारी ने अपनी पुस्तक ‘अछूत मतवाद के सच गांधी और अंबेडकर’ पर प्रशंसनीय परिश्रम किया है तथा महत्त्वपूर्ण संदर्भ जुटाए हैं। पाठकों के लिए ये तथ्य पठनीय विवेचनीय हैं।SKU: n/a -
Rajpal and Sons, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
Ambadker Yugpurush
महात्मा बुद्ध के बाद यदि किसी महापुरूष ने धर्म, समाज, राजनीति और अर्थ के धरातल पर सामाजिक क्रांति से साक्षात्कार कराने की सार्थक कोशिश की तो वह थे-डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर। सूर्य-सा उनका तेजस्वी चरित्र, चंद्र-सा सम्मोहक व्यवहार, ऋषियों-सा गहन गम्भीर ग्यान, संतो-सा उत्सर्ग-बल और शांत स्वभाव उनके चरित्र के विभिन्न पहलू थे। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज के उपेक्षित, दलित, शोषित और निर्बल वर्गों को उन्नत करने में लगा दिया था।
सच्ची घटनाओं पर आधारित, यह जीवनीपरक उपन्यास वर्तमान पीढ़ी को निराशा और दिशाहीन की स्थिति से ऊपर उठाकर एक जीवंत चेतन धारा से जोड़ने की दिशा में विशेष भूमिका निभाएगा।
‘युगपुरुष अंबेडकर’ के लेखक राजेन्द्र मोहन भटनागर हिंदी के सुपरिचित और सुप्रतिष्ठित लेखक हैं। अनेक महान पुरुषों की जीवनियां प्रस्तुत कर वे जीवनी-विधा को भी समृद्ध करते रहे हैं। यह उनकी विशिष्ट कृति है।SKU: n/a -
Hindi Books, Vani Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Ambedkar : Ek Jeevan
बाबासाहेब भीमराव रामजी अम्बेडकर, एम.ए., एम.एससी., पीएच.डी., डी.एस.सी., डी.लिट्., बार-ऐट-लॉ, आज सबसे ज्यादा सम्मानित भारतीयों में शामिल हैं। भारत भर में लगी उनकी प्रतिमाओं की संख्या महात्मा गांधी के बाद दूसरे स्थान पर है। आधुनिक काल के ‘सबसे महान ‘भारतीय’ के चुनाव के लिए किये गये एक हालिया पोल जिसमें दो करोड़ से भी ज़्यादा वोट डाले गये थे, उन्होंने गांधी को भी पीछे छोड़ दिया। सभी बड़े राजनीतिक दल उन्हें अपना बताने के लिए एक-दूसरे से होड़ करते हैं। दलितों के लिए वो एक सम्मानित शख़्सियत हैं, जिन्होंने अस्पृश्यता को गैर-कानूनी बनाने और समुदाय को प्रतिष्ठा दिलाने में मुख्य भूमिका निभायी। उन्हें संविधान का जनक कहा जाता है। और यही वो प्रधान कारण है कि भारत में उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष और बहुलतावादी मूल्यों ( हालाँकि ये सब वर्तमान में संकट में हैं) के साथ लोकतन्त्र बना हुआ है और जिसके तहत व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा और वंचितों के उत्थान का प्रयास किया जाता है। शशि थरूर लिखते हैं: ‘डॉ. अम्बेडकर की महानता उनकी किसी एक उपलब्धि की वजह से नहीं है, बल्कि उनकी सभी उपलब्धियाँ असाधारण थीं।
इस नयी जीवनी में थरूर बेहद सरलता, अन्तर्दृष्टि और प्रशंसा के भाव के साथ अम्बेडकर की कहानी बताते हैं। वे महान अम्बेडकर के जीवनवृत्त की 14 अप्रैल 1891 को बम्बई प्रेसीडेंसी में महारों के परिवार में जन्म से लेकर 6 दिसम्बर 1956 को दिल्ली में उनके निधन तक पड़ताल करते हैं। वो उन तमाम अपमान और बाधाओं के बारे में बताते हैं जिससे अम्बेडकर को उबरना पड़ा, एक ऐसे समाज में जिसमें वो पैदा हुए थे और जहाँ उनका समुदाय कलंकित माना जाता था। अपने एकचित्त दृढ़ संकल्प से अम्बेडकर ने उन सभी अवरोधों को पार किया जो उनके रास्ते में आये। इस पुस्तक से हमें उन तमाम लड़ाइयों को समझने की अन्तर्दृष्टि मिलती है जिन्हें अस्पृश्यता को गैर-कानूनी बनाने के लिए अम्बेडकर को लड़नी पड़ीं। इससे हमें उस दौर की गांधी और नेहरू जैसी बड़ी राजनीतिक और बौद्धिक शख़्सियतों से अम्बेडकर के मतभेदों को समझने का मौका मिलता है। साथ ही भारत को एक विज़नरी संविधान देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का पता चलता है जिसमें व्यक्ति के अहस्तान्तरणीय अधिकारों और सामाजिक न्याय के आधुनिक विचारों को प्रतिष्ठापित किया गया है। थरूर लिखते हैं कि ‘ऐसा करते हुए अम्बेडकर ने ऐसे उन लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया जो अभी पैदा भी नहीं हुए और अपनी बौद्धिकता और क़लम की ताक़त से एक प्राचीन सभ्यता को आधुनिक युग में ले आये।
गम्भीर शोध, अनुसन्धान और अन्तर्दृष्टि से लवरेज ये पुस्तक अम्बेडकर : एक जीवन पाठकों को महानतम भारतीयों में से एक अम्बेडकर को देखने और उनके मूल्यांकन की एक नयी समझ पैदा करती है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Literature & Fiction, Rajkamal Prakashan, Suggested Books, इतिहास, उपन्यास, सही आख्यान (True narrative)
Dharmantaran Ambedkar Ki Dhamma Yatra
-16%
Hindi Books, Literature & Fiction, Rajkamal Prakashan, Suggested Books, इतिहास, उपन्यास, सही आख्यान (True narrative)Dharmantaran Ambedkar Ki Dhamma Yatra
‘धर्मान्तरण’ जाति व्यवस्था, बौद्ध धर्म के मूल्यों और लिंग के प्रश्न से सम्बन्धित मुद्दों पर एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण पुस्तक है। रतन लाल द्वारा शानदार ढंग से सम्पादित यह पुस्तक समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में सामाजिक परिवर्तन के मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध सभी लोगों के लिए आवश्यक है। -प्रो. राम पुनियानी भारत में सदियों से धर्मान्तरण होता रहा है। सर्वाधिक धर्मान्तरण द्विजों ने किया है। लेकिन विवाद का विषय बीसवीं सदी में दलितों का धर्मान्तरण बना, क्योंकि डॉ. आंबेडकर ने अस्पृश्यता से ग्रस्त दलित जातियों को अपनी मुक्ति के लिए हिन्दू धर्म छोड़ने का आह्वान किया था। डॉ. रतन लाल ने इस सम्पूर्ण बहस को इस पुस्तक में एक साथ रखकर साहित्य और इतिहास के विद्यार्थियों के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। -कँवल भारती बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों और रणनीति में धर्मान्तरण का अहम स्थान है। आज जब हम हिन्दू राष्ट्र बनने की दहलीज पर खड़े है, तो इन विचारों और रणनीतियों को इस सन्दर्भ में देखा जा सकता है। रतन लाल ने बाबा साहेब के विशाल लेखों और भाषणों के 15000 पन्नों में बिखरे उनके धर्मान्तरण सम्बन्धित विचारों को, बड़ी मेहनत से किताब में संकलित किया है। मुझे यकीन है कि हिन्दी पाठक इसे कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार करेंगे। -आनन्द तेलतुम्बड़े धर्मान्तरण पर बाबासाहेब आंबेडकर के लेखन और भाषणों का यह विस्तृत चयन इस विषय पर उनके विचारों की स्पष्ट तस्वीर देता है। रतन लाल ने विस्तृत भूमिका लिखी है, जो धर्मान्तरण के सम्बन्ध में बाबासाहेब के दृष्टिकोण को समझने के लिए ऐतिहासिक रूपरेखा प्रदान करती है। -अशोक गोपाल रतन लाल द्वारा सम्पादित इस किताब से हमें मालूम होता है कि आधुनिक चिन्तक डॉ. भीमराव आंबेडकर का धर्म जैसे पारम्परिक विचार और व्यवहार के साथ किस प्रकार का रिश्ता रहा। क्यों उन्हें धर्म अनिवार्य जान पड़ा और वे क्यों बौद्ध मत की तरफ़ ही मुड़े? इस किताब की भूमिका को अनिवार्य रूप से पढ़ा जाना चाहिए क्योंकि वह बौद्धिक तटस्थता के साथ धर्म के प्रसंग में डॉक्टर आंबेडकर के भीतर के द्वन्द्वों की पड़ताल करती है। -प्रो. अपूर्वानंद
SKU: n/a -
Prabhat Prakashan, इतिहास
Dr. Ambedkar Aur Rashtravad
भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के विचारों को वामपंथियों एवं अल्पसंख्यक गठबंधन में शामिल लोगों ने सदैव तोड़-मरोड़कर पेश किया और देश में पाँच दशक से अधिक समय तक सत्ता में रही कांग्रेस ने निजी स्वार्थ के कारण बाबासाहब को सदैव दलितों एवं वंचितों के नेता के रूप में प्रस्तुत किया। मानो देश के विकास और उत्थान में उनका कोई योगदान ही न रहा हो। आज देश में दलित-मुसलिम गठजोड़ के बहाने ये अलगाववादी देश में अशांति फैलाना चाहते हैं। इन चीजों को भाँपते हुए डॉ. आंबेडकर ने सन् 1940 में देश के विभाजन की स्थिति में हिंदू एवं मुसलिम जनसंख्या के पूर्ण स्थानांतरण की बात की थी। उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया जो देश की अखंडता एवं एकता को आज भी सुरक्षित किए हुए है। उन्होंने संविधान में अनुच्छेद 370 का विरोध किया, पर नेहरू के मुसलिम-प्रेम के कारण इसे जोड़ा गया। नागरिकों के हितों की सुरक्षा हेतु संविधान में मूल आधारों की व्यवस्था की। अर्थशास्त्र के शोध छात्र के रूप में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया व वित्त आयोग का प्रारूप दिया। देश के कानून मंत्री के रूप में हिंदू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं को संपत्ति में उत्तराधिकार और उनके सशक्तीकरण का पथ प्रशस्त किया।
बाबासाहब आंबेडकर के राष्ट्रवादी विचारों को लोगों तक पहुँचाने और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान पर उत्कृष्ट कृति।SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
DR. B.R. Ambedkar Ke Pramukh Bhashan
-10%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)DR. B.R. Ambedkar Ke Pramukh Bhashan
“यह पुस्तक भारत के सर्वाधिक दूरदर्शी विज्ञ पुरुषों में से एक भारतरत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के कुछ सबसे प्रभावी और विचारोत्तेजक भाषणों का पठनीय संकलन है। भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक डॉ. आंबेडकर ने अपने शब्दों का इस्तेमाल भेदभाव को चुनौती देने, बदलाव को प्रेरित करने और एक समावेशी तथा समुन्नत समाज की नींव रखने के लिए किया।
इस संग्रह में लोकतंत्र, समानता, जातिगत भेदभाव, शिक्षा और राष्ट्र-निर्माण पर उनके भाषण शामिल हैं। उनके शब्द आज भी गूंजते हैं, जो भारत के सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य के प्रति गहरी अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। इन प्रेरक उद्बोधनों में वंचितों-शोषितों के उत्कर्ष और उन्नयन के प्रति उनकी संवेदनशीलता, राष्ट्र के सम्मुख मुँह बाए खड़ी चुनौतियाँ, भारतवर्ष के नवनिर्माण हेतु उनका व्यावहारिक रोडमैप की स्पष्ट झलक मिलती है।
डॉ. आंबेडकर के भाषण केवल ऐतिहासिक रिकॉर्ड नहीं हैं, बल्कि काररवाई का आह्वान हैं- जो हमें एक न्यायपूर्ण और समदर्शी समाज बनाने का पथ दिखाती हैं। उनकी दृष्टि, उनके संघर्ष और न्याय एवं मानवाधिकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को समझने के लिए यह पुस्तक अत्यंत पठनीय है।”
SKU: n/a -
English Books, Prabhat Prakashan, इतिहास
Revolution And Counter-Revolution In Ancient India
“In Revolution and Counter-Revolution in Ancient India, Dr. B.R. Ambedkar presents a sweeping and insightful historical analysis of social and religious dynamics in ancient Indian society. This work examines the ideological and power struggles that shaped India’s history, focusing on the conflicts between Buddhism and Brahmanism. The book highlights how this conflict influenced India’s cultural and religious landscape, ultimately leading to the decline of Buddhism in the land of its birth.
Ambedkar explores how Buddhism brought revolutionary social changes that challenged the caste hierarchy and promoted values of equality, compassion and rationalism, in contrast to the caste-based system upheld by Brahmanism.”
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, राजनीति, पत्रकारिता और समाजशास्त्र, सही आख्यान (True narrative)
Shoodra Kaun The? By Dr. Babasaheb Ambedkar Book In Hindi
-10%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, राजनीति, पत्रकारिता और समाजशास्त्र, सही आख्यान (True narrative)Shoodra Kaun The? By Dr. Babasaheb Ambedkar Book In Hindi
“शूद्र कौन थे ? डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा 1946 में लिखी गई पुस्तक, जो भारतीय जाति प्रणाली के सबसे निचले वर्ण शूद्रों के इतिहास पर केंद्रित है। यह पुस्तक ज्योतिराव फुले को समर्पित है और शूद्रों को भारत में एक अस्पृश्य जाति मानने की मिथ्या धारणाओं को तोड़ने का प्रयास करती है।
आंबेडकर ने वेदों और महाभारत जैसे भारतीय ग्रंथों का संदर्भ देते हुए तर्क दिया कि शूद्र वास्तव में आर्य राजा थे, जो ब्राह्मणों के साथ लंबे संघर्ष के बाद एक निम्न जाति में परिवर्तित कर दिए गए। वे आर्य नस्ल सिद्धांत की भी चर्चा करते हैं और इंडो-आर्यन प्रवासन सिद्धांत को स्वीकार नहीं करते हैं, जिसे अकसर आर्य जाति के इतिहास का अभिन्न अंग माना जाता है।
यह पुस्तक उन मिथकों और विचारधाराओं का खंडन करती है, जो शूद्रों को गलत तरीके से परिभाषित करती आई हैं और भारत में इस गलत समझी गई एवं शोषित जाति के प्रति सहिष्णुता स्थापित करने की आशा रखती है।”
SKU: n/a -
English Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
The Buddha and His Dhamma
Ancient Buddhist Wisdom is a profound exploration of key ideas and timeless wisdom derived from various Buddhist scriptures and ancient texts penned by revered Buddhist scholars, all rooted in the teachings of Lord Buddha. This transformative book aims to bridge the gap between ancient Eastern philosophy and the challenges faced by modern readers, offering practical insights to lead a simpler, more meaningful life.
Drawing upon the rich tapestry of Buddhist literature, this book distills the essence of the Buddha’s teachings into accessible and relatable concepts, guiding readers towards self-discovery, inner peace, and authentic contentment. By presenting these teachings in a contemporary context, the book empowers readers to apply them in their daily lives, leading to greater harmony and well-being.
Throughout the book readers are invited to explore fundamental Buddhist principles, such as impermanence, compassion,
mindfulness and non-attachment. The book delves into the core teachings of the Four Noble Truths and the Noble Eightfold Path, unraveling their significance in navigating the complexities of modern existence. By embracing these ancient principles, modern readers can find the keys to unlocking a simpler more purposeful life that celebrates the timeless essence of Buddhist wisdom.
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, अन्य कथेतर साहित्य, इतिहास, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता, सही आख्यान (True narrative)
The Untouchables: Who Were They And Why They Became Untouchables?
-10%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, अन्य कथेतर साहित्य, इतिहास, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता, सही आख्यान (True narrative)The Untouchables: Who Were They And Why They Became Untouchables?
Who are the Untouchables and what is the origin of Untouchability? These are the main topics which it is sought to investigate and the results of which are contained In the following pages. Before launching upon the investigation It Is necessary to deal with certain preliminary questions. The first such question Is : Are the Hindus the only people in the world who observe Untouchability? The second is: If Untouchability is observed by Non-Hindus also how does untouchability among Hindus compare with Untouchability study has so far been attempted.
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, अन्य कथेतर साहित्य, इतिहास, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता, सही आख्यान (True narrative)
Who were the Shudras?
-10%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, अन्य कथेतर साहित्य, इतिहास, महाभारत/कृष्णलीला/श्रीमद्भगवद्गीता, सही आख्यान (True narrative)Who were the Shudras?
“Who Were the Shudras?—Is a book about the history of the Shudra (lowest) varna of the Indian caste system written in 1946 by Dr. Bhimrao Ambedkar. The book is dedicated to Jyotirao Phule and intends to break the myth about Shudras being an untouchable caste in India.
Ambedkar cites the Indian scriptures like The Vedas and Mahabharata among others to argue that Shudras were in fact Aryan kings who fell to a substandard caste after a long-drawn conflict with the Brahmans. Ambedkar also discusses the Aryan race theory and does not agree on the Indo-Aryan migration that has often been considered canon in the history of the race.
The book is a debunking of myths and ideologies and hopes to achieve a sense of tolerance for a misunderstood and ill-treated caste in India.”
SKU: n/a












