Hindi Literature
Showing 1–24 of 310 results
-
Hindi Books, Prabhat Prakashan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
1842 : Ek Sangharsh Gatha
“अपशकुन तो उसी दिन हो गया था, जिस दिन बिन कासिम ने पवित्र सोमनाथ मंदिर को लूटा था। उस दिन अपशकुन हो गया था, जिस दिन सम्राट् पृथ्वीराज गद्दारों के कारण पराजित हुए और दिल्ली पर राक्षसों के एक गुलाम का राज कायम हो गया। यही अपशकुन उस दिन फिर हुआ, जिस दिन महारानी दुर्गावती सत्ता के लोभी और स्त्री-लोलुप अकबर की भारी-भरकम फौज से अकेले युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गईं और इस देश के पुरुष अपनी स्त्रियों के आँचल में मुँह छुपाए बैठे रहे। फिरंगी के अत्याचारों से यह अपशकुन रोज हो रहा है। इससे अधिक क्या अपशकुन होगा ?
– इसी उपन्यास से
1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पंद्रह वर्ष पूर्व वर्तमान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के बड़े भूभाग पर एक क्रांति घटित हुई थी, जिसे इतिहास में ‘बुंदेला विद्रोह’ के नाम से जाना जाता है। 1857 के क्रांतिबीज इस आंदोलन के हुतात्मा बलिदानियों के योगदान को रेखांकित करने का प्रयास है, यह ऐतिहासिक उपन्यास, ‘1842: एक संघर्ष गाथा’। हीरापुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश के राजा हिरदेशाह लोधी और जैतपुर, उत्तर प्रदेश के राजा परीक्षित सिंह बुंदेला इस कहानी के नायक अवश्य हैं, परंतु उनके हजारों-लाखों सहयोगी किसान, मजदूरों और साधारण जनों के साहस, शौर्य और उत्सर्ग को श्रद्धांजलि और मान्यता है यह पुस्तक ।”
SKU: n/a -
Hindi Books, Prakashan Sansthan, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Aaryavart
भारतीय आर्य, वैदिक सभ्यता की स्थापना, संघर्ष, इतिहास, भूगोल, स्त्री-स्थिति और ब्रह्माण्डीय विज्ञान की औपन्यासिक कथा
ऋग्वेद विश्व मानव के जीवन दर्शन का पाठ है। मानव का जीवन सरल बनाने के लिए भूगोल और खगोल का पाठ है। मानव-मस्तिष्क में चलने वाले कोलाहल की परिणति स्त्री-पुरुष के प्रेम-संसर्ग और वर्चस्व ;सत्ताद्ध स्थापना की आकांक्षा के लिए संघर्ष है। मनुष्य में दूसरे की उन्नति और बढ़ती धन-संपदा को लेकर ईर्ष्या और विद्वेष है। शरीर में उपलब्ध इन दुर्गुणों के रसायन प्राणलेवा प्रतिस्पर्ध के विदू्रप हैं। शरीर के इसी मन में परिवार, समाज और देश के प्राण न्यौछावर करने वाले उदात्त गुणों का प्रकाट्य भी है। पफलतः शांति, संतोष, अहिंसा के साथ, अपरिग्रह, समता और न्याय का पालन भी है।
उम्र के सोपान चढ़ता जीवन कुछ ऐसी होनी-अनहोनी घटनाओं से गुजरता है, जो अचंभित करती हैं। अतएव मनुष्य इनकी परिणति भाग्य-दुर्भाग्य और प्रारब्ध् में देखता है। निरंतर गतिशील ब्रह्मांड में एक आश्चर्यजनक अनुशासन है। इस गतिशील अनुशासन पर नियंत्राण की वल्गाएं कोई नहीं जानता किसके हाथ में हैं ? यह संशय है, सो ईश्वर है। इस चराचर जगत् को किसने रचा? इस ज्ञान के परिणाम में पंचभूत हैं। इन पंच तत्त्वों का संतुलन गड़बड़ाता है तो मनुष्य का स्वास्थ्य तो गड़बड़ाता ही है, इनके असंतुलन के भैरव-मिश्रण का तालमेल ऐसा कोलाहल रच देता है कि तांडव की विराट प्रलयलीला मनुष्य के समस्त भौतिक-अभौतिक विज्ञान समस्त तथाकथित विकास की उपलब्ध्यिों को लील जाता है। बचा मनुष्य fफर इसी दिशा में चल पड़ता है। भारतीय दर्शन की यही जिजीविशा सर्वग्राही है।
इसी उपन्यास की भूमिका सेSKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, Suggested Books, इतिहास
Abhayarani Abakka
“यह पुस्तक भारत की एक विस्मृत परंतु विलक्षण वीरांगना महारानी अबक्का चौटा के अद्भुत जीवन और संघर्ष को पुनः जनमानस के सम्मुख प्रस्तुत करने का एक सशक्त प्रयास है। इतिहास की परतों में दबे उस स्वर्णिम अध्याय को शब्दों के माध्यम से जीवंत किया गया है, जिसमें साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अद्वितीय निष्ठा की अनुपम मिसाल मिलती है। महारानी अबक्का न केवल विदेशी आक्रांताओं से वीरतापूर्वक लड़ीं, बल्कि एक संगठित सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना की प्रतीक भी रहीं।
यह रचना केवल ऐतिहासिक तथ्यों का संकलन नहीं, बल्कि उस युग की संवेदना, संघर्ष और आत्मगौरव को अनुभूत करने का आमंत्रण है। लेखक का उद्देश्य पाठक को एक ऐसी यात्रा पर ले जाना है, जहाँ वह इतिहास को केवल पढ़े नहीं, बल्कि उसे महसूस भी करे। यह पुस्तक जिज्ञासु मनों में शोध, अन्वेषण और नवलेखन की प्रेरणा जाग्रत् करने का माध्यम बने, यही इसकी सबसे बड़ी सफलता होगी। महारानी अबक्का का तेजस्वी जीवन आज के समय में भी प्रासंगिक है, और यह पुस्तक उस आलोक को पुनर्प्रकाशित करने का विनम्र यत्न है।”SKU: n/a -
Rajpal and Sons, धार्मिक पात्र एवं उपन्यास
Abhigyaan
2017 में ‘पद्मश्री’ और 2012 में ‘व्यास सम्मान’ से अलंकृत नरेन्द्र कोहली की गणना हिन्दी के प्रमुख साहित्यकारों में होती है। 1947 के बाद के हिन्दी साहित्य में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने प्राचीन महाकाव्यों को आधुनिक पाठकों के लिए गद्य रूप में लिखने का एक नया चलन शुरू किया और पौराणिक कथानकों पर अनेक साहित्यिक कृतियाँ रचीं। ‘अभिज्ञान’ के कथानक की रचना गीता में वर्णित कृष्ण के कर्म-सिद्धान्त की आधार भूमि है। लेकिन यह उपन्यास कर्म-सिद्धान्त की पुष्टि के लिए नहीं, उसे समझाने के लिए है, जिससे साधारण मनुष्य भी अपने जीवन में इसका पालन कर सकता है। एक सांस्कृतिक उपन्यास जो प्राचीन और आज की शिक्षा-प्रणाली, गुरु-शिष्य परंपरा की अंतर्कथा भी है। तोड़ो कारा तोड़ो, वसुदेव, साथ सहा गया दुख, हत्यारे, आतंक और वरुणपुत्री उनकी अन्य लोकप्रिय पुस्तकें हैं।
SKU: n/a -
Ayuvardhak Health Care, Hindi Books, Prabhat Prakashan, Yog Ayurvedic books, सही आख्यान (True narrative)
Acupressure Aur Swastha Jeevan (PB)
-10%
Ayuvardhak Health Care, Hindi Books, Prabhat Prakashan, Yog Ayurvedic books, सही आख्यान (True narrative)Acupressure Aur Swastha Jeevan (PB)
एक्यूप्रेशर प्राचीनतम चिकित्सा-पद्धतियों में से एक है। यह पूर्णतया प्राकृतिक उपचार पर आधारित है। यह एक सरल, प्रभावकारी एवं सुरक्षित चिकित्सा-पद्धति है। शरीर के अधिकांश महत्त्वपूर्ण अंगों के प्रतिबिंब-केंद्र हथेलियों एवं तलवों में पाए जाते हैं। इन प्रतिबिंब-केंद्रों को ‘प्रतिक्रिया बिंदु’ भी कहा जाता है। इसके अंतर्गत शरीर को दर्द, तनाव, थकान, पीड़ा एवं रोग से मुक्ति प्रदान करने के लिए किसी ओषधि का सेवन किए बिना अँगूठे, उँगलियों अथवा इस उद्देश्य हेतु निर्मित उपकरण से कुछ विशेष प्रतिबिंब (रिफ्लेक्स) बिंदुओं पर दबाव डाला जाता है। इस पद्धति का विशेष लाभ यह है कि इसका प्रयोग घर में भी किया जा सकता है और इससे शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। एक्यूप्रेशर के माध्यम से उपचार का अन्य लाभ यह है कि यह न केवल रोग-निवारक है अपितु आरोग्यकर भी है। सप्ताह में दो दिन घर बैठे 20-25 मिनट प्रतिदिन मुख्य-मुख्य प्रतिबिंब-केंद्रों पर दबाव देने से बिना कुछ खर्च किए रोग-निवारण हेतु आप संपूर्ण एक्यूप्रेशर प्रक्रिया अपना सकते हैं। यह पुस्तक रोग-निवारण हेतु अत्यंत उपयोगी होने के साथ-साथ दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार के रोगों से रोगी को छुटकारा दिलाने में सहायक है। पुस्तक की एक अन्य विशेषता है इसमें दिए गए सैकड़ों चित्र, जो विषय को समझने में सहायक हैं।
SKU: n/a -
Garuda Prakashan, Hindi Books, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Aghanya Ka Astitva: Gau Mata ki Abhinav Gatha
-11%
Garuda Prakashan, Hindi Books, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Aghanya Ka Astitva: Gau Mata ki Abhinav Gatha
-:पुस्तक परिचय:-
गौ माता सनातन धर्म की सबसे महत्वपूर्ण धरोहर है। भगवान श्री कृष्ण और भगवान श्री राम के अवतार गौ माता से बहुत घनिष्ठ संबंध रखते हैं। इस पुस्तक में गौ माता के अस्तित्व पर जो संकट मँडरा रहा है, उसकी चर्चा की गई है। गाय के महत्व के शास्त्रीय प्रमाण, पिछले 1000 वर्षों से चल रहे गौ वध का इतिहास, गौ रक्षा का इतिहास और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के कानूनी समाधानों की चर्चा की गई है। इसके अलावा गौ माता से संबंधित कई नए पक्षों का विवेचन किया गया है, जिससे भारतीयों विशेषकर और हिंदुओं को, गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए प्रेरित होना चाहिए। जब सदियों से ऋषि और कृषि की भारतीय संस्कृति गोवंश पर आधारित थी तो भारत राष्ट्र समृद्ध था।
गौरक्षा कोई आधुनिक राजनीति नहीं, सदियों पुराना तपस्विक संकल्प है।
संजीव नेवर ✍
गाय पूज्य माता है।
हंसराज भारद्वाज ✍
इस पुस्तक में पूरे भारत में गौ हत्या पाबंदी के समाधान भी बताए गए हैं।
विष्णु शंकर जैन ✍
भारत एक भी गाय का वध क्यों होने दे?
उदय माहुरकर ✍
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajpal and Sons, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)
Agra Ki Kahani
“आगरा में आपका स्वागत है! ‘प्रेम का शहर’, दुनिया के सात अजूबों में से एक – ताजमहल का निवास! जानिए इस ऐतिहासिक शहर की और इसकी ख़ूबसूरत हस्तकला और स्वादिष्ट व्यंजनों की कहानी! भारत के प्रसिद्ध शहरों और नगरों की कहानियों को करीबी से जानिए, मनोरंजक अन्दाज़ में लिखी और सुंदर चित्रों से भरपूर इस अद्भुत शृंखला के साथ!”
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajpal and Sons, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)
Ahmedabad Ki Kahani
अहमदाबाद में आपका स्वागत है! साबरमती नदी के तट पर बसी आदिवासी बस्ती, अशावल, कैसे बनी अहमदाबाद—भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते शहरों में से एक? जानने के लिए पढ़ें अहमदाबाद की कहानी!
भारत के प्रसिद्ध शहरों और नगरों की कहानियों को करीबी से जानिए, मनोरंजक अन्दाज़ में लिखी और सुंदर चित्रों से भरपूर इस अद्भुत शृंखला के साथ!
SKU: n/a -
Hindi Books, Prabhat Prakashan, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)
Ajit Kumar Ki Lokpriya Kahaniyan
-10%
Hindi Books, Prabhat Prakashan, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)Ajit Kumar Ki Lokpriya Kahaniyan
“अजितजी की कहानियों का यह संकलन उनकी सतत रचनाशीलता का गवाह है। इन कहानियों से गुजरते हुए उनकी रचना-प्रक्रिया का, उनके रचनाशिल्प का तथा कुछ रचनाओं में उनके विचार-पक्ष का भी दिग्दर्शन होता है। ‘बात बोलेगी, हम नहीं’ की तर्ज पर इन संकेत-सूत्रों से अजितजी की कथा-रचनाशीलता के विविध आयामों का पता खोजने की छोटी सी कोशिश की गई है।
संग्रह में कुल डेढ़ दर्जन कहानियाँ हैं। कहानियों की विषयवस्तु मूलतः दैनिक जीवन से जुड़ी है। इस संग्रह को पढ़ते हुए ऐसा लगता है कि ये कृत्रिम कहानियाँ नहीं हैं। वास्तव में कुछ तो इस तरह की हैं कि आपको लगे कि अरे, यह तो रोज मेरे घर में भी होता है। पाठकों से तादात्म्य बनाने के लिए कहानी के विषय का चुनाव बहुत महत्त्वपूर्ण है। अत्यंत सरल एवं सहज विषयों पर लगभग कही जाने वाली शैली में लिखी ये कहानियाँ खूब पठनीय बन पड़ी हैं।
कुल मिलाकर संग्रह अपने नाम की सार्थकता सिद्ध करता है। ये कुछ कहानियाँ हैं, जो अपने समय में छपकर लोकप्रिय हुईं। इनकी लोकप्रियता के पीछे अजितजी की कहानी कहने की कला, विषयों का चुनाव और उनकी भाषा-शैली का योगदान तो था ही, साथ ही उनकी सूक्ष्म अवलोकन क्षमता और सहज बोध का भी उतना ही योगदान रहा।”
SKU: n/a -
Hindi Books, Lokbharti Prakashan
Amar Desva
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीतते-न-बीतते उस पर केन्द्रित एक संवेदनशील, संयत और सार्थक औपन्यासिक कृति का रचा जाना एक आश्चर्य ही कहा जाएगा। कहानियों-कविताओं की बात अलग है, पर क्या उपन्यास जैसी विधा के लिए इतनी अल्प पक्वनावधि/जेस्टेशन पीरियड काफ़ी है? और क्या इतनी जल्द पककर तैयार होनेवाले उपन्यास से उस गहराई की उम्मीद की जा सकती है जो ऐसी मानवीय त्रासदियों को समेटनेवाले उपन्यासों में मिलती है? इनका उत्तर पाने के लिए आपको अमर देसवा पढ़नी चाहिए जिसने अपने को न सिर्फ़ सूचनापरक, पत्रकारीय और कथा-कम-रिपोर्ट-ज़्यादा होने से बचाया है, बल्कि दूसरी लहर को केन्द्र में रखते हुए अनेक ऐसे प्रश्नों की गहरी छान-बीन की है जो नागरिकता, राज्यतंत्र, भ्रष्ट शासन-प्रशासन, राजनीतिक निहितार्थों वाली क्रूर धार्मिकता और विकराल संकटों के बीच बदलते मनुष्य के रूपों से ताल्लुक़ रखते हैं। इस छान-बीन के लिए प्रवीण संवादों और वाचकीय कथनों का सहारा लेने से भरसक परहेज करते हैं और पात्रों तथा परिस्थितियों के घात-प्रतिघात पर ज़्यादा भरोसा करते हैं। इसीलिए उनका आख्यान अगर मानवता के विरुद्ध अपराध घोषित किए जाने लायक़ सरकारी संवेदनहीनता और मौत के कारोबार में अपना लाभ देखते बाजार-तंत्र के प्रति हमें क्षुब्ध करता है, तो निरुपाय होकर भी जीवन के पक्ष में अपनी लड़ाई जारी रखनेवाले और शिकार होकर भी अपनी मनुष्यता न खोनेवाले लोगों के प्रति गहरे अपनत्व से भर देता है। संयत और परिपक्व कथाभाषा में लिखा गया अमर देसवा अपने जापानी पात्र ताकियो हाशिगावा के शब्दों में यह कहता जान पड़ता है, ‘कुस अस्ली हे… तबी कुस नकली हे। अस्ली क्या हे… खोज्ना हे।’ असली की खोज कितनी करुण है और करुणा की खोज कितनी असली, इसे देखना हो तो यह उपन्यास आपके काम का है।
SKU: n/a -
Rajpal and Sons, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
Ambadker Yugpurush
महात्मा बुद्ध के बाद यदि किसी महापुरूष ने धर्म, समाज, राजनीति और अर्थ के धरातल पर सामाजिक क्रांति से साक्षात्कार कराने की सार्थक कोशिश की तो वह थे-डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर। सूर्य-सा उनका तेजस्वी चरित्र, चंद्र-सा सम्मोहक व्यवहार, ऋषियों-सा गहन गम्भीर ग्यान, संतो-सा उत्सर्ग-बल और शांत स्वभाव उनके चरित्र के विभिन्न पहलू थे। उन्होंने अपना सारा जीवन समाज के उपेक्षित, दलित, शोषित और निर्बल वर्गों को उन्नत करने में लगा दिया था।
सच्ची घटनाओं पर आधारित, यह जीवनीपरक उपन्यास वर्तमान पीढ़ी को निराशा और दिशाहीन की स्थिति से ऊपर उठाकर एक जीवंत चेतन धारा से जोड़ने की दिशा में विशेष भूमिका निभाएगा।
‘युगपुरुष अंबेडकर’ के लेखक राजेन्द्र मोहन भटनागर हिंदी के सुपरिचित और सुप्रतिष्ठित लेखक हैं। अनेक महान पुरुषों की जीवनियां प्रस्तुत कर वे जीवनी-विधा को भी समृद्ध करते रहे हैं। यह उनकी विशिष्ट कृति है।SKU: n/a





















