Kahaniyan
Showing 25–31 of 31 results
-
Hindi Books, Prabhat Prakashan, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)
Sherlock Holmes ki Bestseller Kahaniyan
Hindi Books, Prabhat Prakashan, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)Sherlock Holmes ki Bestseller Kahaniyan
होम्स की प्रत्येक कहानी रहस्य व रोमांच से भरपूर है। अगर आपने होम्स को पढ़ लिया तो अन्य जासूसी कहानियाँ आपको उबाऊ लगेंगी। होम्स को कई जगह वैज्ञानिक भी बताया गया है, जो प्रयोग में लगा रहता था, और अपनी प्रशंसा सुनना इसे कम पसंद था। होम्स हमेशा सिर्फ तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष देता था।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajpal and Sons, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)
Sindhi Ki Chuni Hui Kahaniyaan
-6%
Hindi Books, Rajpal and Sons, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)Sindhi Ki Chuni Hui Kahaniyaan
कीरत बाबाणी, गोबिन्द माल्दी, तीर्थ बसंत, विष्णु भाटिया, हरिकान्त और आधुनिक काल के सिंधी लेखकों की कहानियाँ जो इस पुस्तक में सम्मिलित हैं, को पढ़ने के बाद यह बात उजागर होती है कि कहानी किसी भी भारतीय भाषा की क्यों न हो, उन सब में भारतीय संस्कृति की झलक अवश्य मिलती है। इसी कारण पाठक देश की हर भाषा की कहानी से आसानी से तादात्म्य स्थापित कर लेता है। इस पुस्तक में संकलित कहानियों का चुनाव हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर ने किया है और एक विस्तृत भूमिका भी लिखी है। यह संकलन हिन्दी के पाठकों को सिंधी साहित्य को जानने का अवसर प्रदान करता है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajpal and Sons, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)
Tamil Ki Chuni Hui Kahaniyaan
जयकान्तन, टी. जानकी रामन, प्रभंजन, श्री अखिलन तमिल साहित्य के जाने-माने नाम हैं। उनकी और अन्य तमिल लेखकों की चुनी हुई कहानियाँ इस पुस्तक में प्रस्तुत हैं जिनका चुनाव हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर ने किया है और साथ ही एक विस्तृत भूमिका भी लिखी है।प्रत्येक भाषा की अपनी प्रकृति होती है, औरों से कुछ हटकर। इस संकलन में आप तमिल कहानी की अपनी विशेष शैली, अपना विशिष्ट प्रवाह पाएंगे। यह पुस्तक हिन्दी के पाठकों को तमिल की उत्कृष्ट कहानियों और तमिल साहित्य को जानने का अवसर प्रदान करती है।
SKU: n/a -
English Books, Rajpal and Sons, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)
The Story of Bengaluru
Welcome to Bengaluru! First a little village, then a peaceful and green city, and now the tech capital of India—read the fascinating story of Bengaluru’s dramatic transformation over the last few centuries!
Dive into the stories of India’s iconic cities with this creatively narrated and beautifully illustrated series!
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajpal and Sons, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)
Urdu Ki Chuni Hui Kahaniyaan
-10%
Hindi Books, Rajpal and Sons, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)Urdu Ki Chuni Hui Kahaniyaan
इस्मत चुगताई, कुर्रतुल-एन-हैदर, राजेन्द्र सिंह बेदी उर्दू साहित्य के जाने-माने नाम हैं। उनकी और अन्य उर्दू लेखकों की चुनी हुई कहानियां इस पुस्तक में प्रस्तुत हैं जिनका चुनाव हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर ने किया है और साथ ही एक विस्तृत भूमिका भी लिखी है।प्रत्येक भाषा का मिज़ाज अपना होता है, औरों से कुछ हटकर। इस संकलन में आप उर्दू कहानी का अपना खास तेवर, अपनी खास रवानी पाएंगे। यह पुस्तक हिंदी के पाठकों को उर्दू की लाजवाब कहानियों और उर्दू साहित्य को जानने का अवसर प्रदान करती है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Rajpal and Sons, कहानियां, सही आख्यान (True narrative)
Urdu Ki Sarvshreshth Kahaniyan
उर्दू में कहानी या अफ़साना कहने की परम्परा बहुत पुरानीहै। इस किताब में उर्दू की ऐसी पन्द्रह चुनिन्दा कहानियाँ हैं जिनकी रचना बीसवीं सदी के आसपास हुई, लेकिन जो आज भी हर तरीके से सर्वश्रेष्ठ हैं। जहाँ एक ओर इसमें मंटो, इस्मत चुगताई, राजेन्द्रसिंह बेदी, कृश्नचन्दर जैसे जाने-पहचाने नाम हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे लेखक हैं जिनसे आज के पाठक शायद ही परिचित होंगे।इन कहानियों का चयन और अनुवाद हिन्दी के विख्यात सम्पादक प्रकाश पंडित द्वारा किया गया है। हिन्दी के पाठकों को उर्दू के समृद्ध साहित्य से वाकिफ़ कराने का श्रेय प्रकाश पंडित को जाता है। उन्होंने ही सबसे पहले उर्दू शायरों की शायरी का देवनागरी में लिप्यांतरण कर हिन्दी पाठकों के सामने प्रस्तुत किया। शायरी के अतिरिक्त उन्होंने कई कहानियों की किताबों का सम्पादन और अनुवाद किया। इन्हीं में से एक यह पुस्तक है, जो 1958 में पहली बार राजपाल एण्ड सन्ज़ से प्रकाशित हुई थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रकाश पंडित एक कुशल सम्पादक और अनुवादक होने के साथ-साथ एक लेखक भी थे। इस पुस्तक की आखिरी कहानी उन्हीं की लिखी हुई है। इन पन्द्रह कहानियों को पढ़कर यह बात समझ में आती है कि अच्छी कहानियाँ समय और सरहद से बाधित नहीं होतीं। अच्छी कहानी केवल अच्छी होती हैं – चाहे किसी भी युग में या किसी भी भाषा में लिखी गई हो
SKU: n/a




