Manjul Publication House
Showing all 7 results
-
Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Acche Mata Pita Kaise Bane
-11%Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Acche Mata Pita Kaise Bane
दादा जे.पी. वासवानी के शब्दों में, ‘घर ही ईश्वर के राज्य का प्रवेश द्वार है, और वही सच्ची प्रसन्नता का राज्य है.’अगर आप भी अपने घर को धरती का स्वर्ग बनाना चाहते हैं, तो दादा आपको इसके लिए राह दिखा रहे हैं. दादा की यह पुस्तक प्रेम, धैर्य, उचित मार्गदर्शन, तथा स्नेहिल अनुशासन को ऐसी योग्यताओं के रूप में प्रकट करती है जिन्हें माता-पिता को अपने भीतर विकसित करना चाहिए ताकि वे अपने बच्चों का यथासंभव बेहतर पालन-पोषण कर सकें. वे कहते हैं कि आपके बच्चे ही आपकी असली संपदा और खज़ाना हैं. वे हमें मूल्यों और आदर्शों के अनुसार बच्चो को पालने का उचित तरीका सीखा रहे हैं, जो बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में सहायक होगा और वे ज़िम्मेदार नागरिकों के रूप में जीवन जी सकेंगे. तो आगे बढ़ें और तथाकथित पीढ़ी-अंतराल से ऊपर उठते हुए, अपने बच्चों के साथ मातृ भाव स्थापित करें!
SKU: n/a -
Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Bharat Mata ka Veer Putra Birsa Munda
-13%Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Bharat Mata ka Veer Putra Birsa Munda
तुहिन ए. सिन्हा एक बेस्टसेलिंग लेखक, पटकथा रचनाकार और राजनीतिज्ञ हैं। तुहिन की गिनती स्वतंत्र विचारों वाले उन उत्कृष्ट भारतीय लेखकों में की जाती है, जो नई शैलियों के साथ प्रयोग करते हैं। उनकी लिखी 11 पुस्तकें अब तक प्रकाशित हो चुकी हैं। तुहिन ने विभिन्न शैलियों की विस्तृत श्रंखला में किताबें लिखी हैं। इनमें सामाजिक-राजनीतिक थ्रिलर और रोमांटिक गाथाएँ शामिल हैं। उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर भी विस्तार से लिखा है। अंकिता वर्मा कम्युनिकेशन विशेषज्ञ हैं और उन्होंने दो पुस्तकें लिखी हैं। वे मुंबई विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं। उन्होंने ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ़ कम्युनिकेशन से एडवरटाइज़िंग कम्युनिकेशन और मार्केटिंग में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। 2003 में स्वयं की कम्युनिकेशन कन्सल्टेन्सी सेवा शुरू करने से पहले उन्होंने एडवरटाइज़िंग इंडस्ट्री में एक दशक से भी अधिक समय तक कार्य किया है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति, सही आख्यान (True narrative)
Bharat: Itihas Sanskriti Aur Dharma ( Hindi)
-20%Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, ऐतिहासिक नगर, सभ्यता और संस्कृति, सही आख्यान (True narrative)Bharat: Itihas Sanskriti Aur Dharma ( Hindi)
इतिहास, संस्कृति और धर्म को समझने की वैज्ञानिक दृष्टि इतिहास का संस्कृति और धर्म के साथ बहुत गहरा सम्बन्ध है। सुप्रसिद्ध प्राच्यविद् ए. एल. बाशम ने प्राचीन भारत की चर्चा करते हुए लिखा था: “भारत एक प्रफुल्लित देश है, जहाँ के निवासियों ने एक जटिल और विकसित होती हुई, सामाजिक व्यवस्था में, उपयुक्त स्थान ढूँढ़ते हुए प्राचीन काल के दूसरे राष्ट्रों से कहीं अधिक दयालुता और भद्रता के सह सम्बन्धों में उच्चतम स्तर प्राप्त किया है।” बाशम का यह कथन भारत के इतिहास, संस्कृति और धर्म के विषय में बहुत कुछ कह देता है। अश्विनीकुमार दुबे की यह कृति – ‘भारत : इतिहास, संस्कृति और धर्म’ इसी परिप्रेक्ष्य में एक रचनात्मक प्रयास है। इतिहास के विभिन्न कालखण्डों और क्रमिक सोपानों में विकसित होती हुई सांस्कृतिक चेतना और धर्म प्रवाहों को संयुक्त दृष्टि से संश्लेषित करती हुई यह कृति अपने मूल स्वरूप में वैचारिक पक्षधरता से मुक्त एक तटस्थ और निरपेक्ष विश्लेषण है। लेखक भारतीय संस्कृति की प्रवाहमयी जीवंतता और निरन्तर समृद्ध होती हुई अनुभव संपन्नता को स्वीकार करता है। वह सनातन धर्म की अवधारणा में व्यापक और सर्वजनीन विचार-दर्शन की कल्पना करता है, जिसमें सम्पूर्ण मानवता समाहित है। यह व्यापक चिन्तन-दृष्टि इस कृति की प्रमुख विशेषता है। भारत के राज्यों के बारे में जानकारी देकर लेखक ने विविधिता के एकीकरण का जो रचनात्मक प्रयास किया है, वह सराहनीय है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Mahabharat Ka Rahasya
ईसापूर्व महान सम्राट अशोक को एक प्राचीन और भयावह रहस्य का पता चलता है – एक ऐसा रहस्य जो महाभारत की गहराईयों मैं समाया था; ऐसा रहस्य जो दुनिया को नष्ट कर सकता है; ऐसा जो 2300 वर्षों से छुपा हुआ था| वर्तमान काल एक सेवानिवृत परमाणु वैज्ञानिक की हत्या हो जाती है| वः कुछ सुरागों से भरे ईमेल सन्देश अपने भतीजे के लिए छोड़ जाता है| वह और उसके दोस्त गूढ़ संकेतों के सहारे सुरागों का और 2000 साल पुराने खण्डरों का पीछा करते है| ज़बरदस्त विनाशकारी ताकतें उनके पीछे लगी हुई हैं और वे अतीत के रहस्यों तथा वर्त्तमान की कुटिल चालों के बीच फँसे हुए हैं| ऐसे में, इसके पहले कि दुनिया अवर्णनीय आतंक की शिकार हो, क्या वे उस रहस्य को सुलझा पाएंगे
SKU: n/a -
Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Shrapit Samrajya: Ek Anokhi Gatha ( Hindi)
-10%Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Shrapit Samrajya: Ek Anokhi Gatha ( Hindi)
इस काल्पनिक उपन्यास की कहानी एक आठ साल की बालिका ‘चंद्रिका’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बड़े ही रहस्यमय ढंग से एक रात अपने घर से अचानक गायब हो जाती है और एक मायावी नगरी में पहुँच जाती है। यहाँ पहुँचकर उसे यह ज्ञात होता है कि वह स्थान जो आज एक भयावह रेगिस्तान के रूप में दिखाई दे रहा है, वह कभी भारतवर्ष का सबसे समृद्ध साम्राज्य ‘प्रतिष्ठानपुर’ हुआ करता था। फिर ‘महर्षि श्रोणिक’ चंद्रिका के सम्मुख एक ऐसे श्राप की कथा का वर्णन करते हैं, जिसके बाद प्रतिष्ठानपुर के विरुद्ध षडयंत्रों और कुचक्रों का एक ऐसा सिलसिला शुरू हो गया जिसे रोक पाना किसी के वश में न था। यहाँ तक कि षड्यंत्रकारी ने बड़ी ही चालाकी से प्रतिष्ठानपुर के महाराज उदयसेन को भी अपना शिकार बना लिया, जिसके बाद शक की सुई बार-बार दंभगढ़, वीरगढ़ एवं कामिनीपुरम जैसे राज्यों के ऊपर घूमती हुई प्रतीत होती रही। इन सभी राज्यों से प्रतिष्ठानपुर की पुरानी शत्रुता का बड़ा ही रोमांचकारी वर्णन इस उपन्यास में किया गया है। इस भाग के अंत में महाराज सोनभद्र (महाराज उदयसेन के पुत्र) नगर के मुख्य चौक पर प्रजा के सम्मुख षड्यंत्रकारी के नाम का खुलासा करते हैं, जिसे सुनकर सबके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। यह उपन्यास जादू, मायाजाल, तिलिस्म और षड्यंत्र का एक ऐसा चक्रव्यूह है, जिसकी कल्पना मात्र से ही आत्मा कांप उठती है। इस उपन्यास में विभिन्न युद्धों और अचरज भरी युद्ध कलाओं का भी रोचक वर्णन किया गया है। क्या कभी प्रतिष्ठानपुर साम्राज्य उस श्राप के प्रभाव से उबर पाएगा? क्या चंद्रिका कभी उस मायाजाल को तोड़कर उस मायावी नगरी से बाहर आ पाएगी? यह उपन्यास ऐसे ही अनेक प्रश्नों के उत्तर अपने भीतर समेटे हुए दिखाई देता है।
SKU: n/a -
Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरण
Swami Vivekananda Biography ( Hindi)
-10%Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, जीवनी/आत्मकथा/संस्मरणSwami Vivekananda Biography ( Hindi)
इस पुस्तक के ज़रिए हम एक ऐसी महान विभूति के जीवन को आपके सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं, जिससे आप प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं I ये हैं स्वामी विवेकानन्द I इनकी जीवनी, आपके जीवन की नींव बन सकती है I यदि आपके जीवन को ऐसी मज़बूत नींव मिलेगी तो आपका जीवन भी दमदार बन जायेगा I स्वामी विवेकानन्द के जीवन की नींव थे उनके बेमिसाल गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस I स्वामी विवेकानन्द का जीवन गुरु भक्ति की मिसाल है I श्री रामकृष्ण परमहंस के पास आकर विवेकानन्द की सत्य की खोज पूरी हुई और वे एक ऐसे लाजवाब शिष्य बने जिन्होंने अपने गुरु की शिक्षाओं को पूरे विश्व में फैलाया I स्वामी विवेकानन्द आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं और आदर्श प्रस्तुत करते हैं I उनका आत्मिक बल आज की पीढ़ी के लिए मिसाल है I उनके कार्य और शिक्षाएँ आज भी युवाओं को सत्य के रस्ते पर चलना और फल की कामना किये बिना सेवा करना सीखते हैं I यदि आप सत्य के खोजी हैं तो यह पुस्तक आपको शिया बनाने की प्रेरणा देगी • यदि आप शिष्य हैं तो यह पुस्तक आपको भक्त बनने का रास्ता दिखाएगी • यदि आप भक्त हैं तो पुस्तक आपको भक्ति की अभिव्यक्ति करना सिखाएगी • यदि आप भक्ति की अभिव्यक्ति कर रहे हैं तो निश्चित ही स्वामी विवेकानन्द की जीवनी आपके भीतर निःस्वार्थ जीवन जीने की प्रेरणा जगाएगी …इसे अपने विकास के लिए ज़रूर पढ़ें I
SKU: n/a -
Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
Swami Vivekananda: Netratva Aur Safalta Ke Liye Aadhyatma
Hindi Books, Manjul Publishing House, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)Swami Vivekananda: Netratva Aur Safalta Ke Liye Aadhyatma
आध्यात्मिक नेतृत्वकर्ता और समाज-सुधारक स्वामी विवेकानन्द, जिन्होंने हिन्दू धर्म के पुनरुत्थान में और उसका पश्चिमी दुनिया से परिचय कराने में केन्द्रीय भूमिका निभायी थी, वैश्विक स्तर पर लोगों के लिए प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। वे निर्भीक और सम्पूर्ण नेतृत्व की सफलता के प्रतीक थे, और उनकी शिक्षाओं तथा लेखन का अनेक प्रमुख नेतृत्वकर्ताओं पर गहरा प्रभाव पड़ा था। इस पुस्तक के पृष्ठ इस महान आध्यात्मिक प्रतिभा की अन्तर्दृष्टियों से और उनके बारे में पुस्तक के लेखक के विचारों से भरे पड़े हैं। इस पुस्तक में व्यक्त की गयी शिक्षाओं को आत्मसात कीजिए, और आप देखेंगे कि हर चीज़ – अच्छे नेतृत्व की क्षमताएँ और असीमित निजी श्रेष्ठता से लेकर जीवन के हर पहलू में ख़ुशहाली – आपकी होगी।
SKU: n/a