-10%
, , , ,

1857 Bharat Ka Pahala Mukti Sangharsh


‘भारत का पहला मुक्ति संघर्ष’ 1857 पर केन्द्रित नयी पीढ़ी के इतिहासकारों और लेखकों के विचारों का एक महत्त्वपूर्ण संकलन है। कहना न होगा कि पिछले कुछ वर्षों में 1857 के प्रतिरोध और संघर्ष को लेकर जो बहसें हुई हैं उसमें नयी पीढ़ी ने मूक दर्शक होने के बजाय वरिष्ठों के समानान्तर एक नयी दृष्टि के साथ वाद-विवाद और प्रतिवाद किया है। इस प्रक्रिया में वह कुछ ऐसे तथ्यों और स्रोतों को लेकर सामने आई है जिससे 1857 के इतिहास की एक नयी धारा निर्मित होती है। वह धारा है इतिहास लेखन की प्रक्रिया में सरकारी दस्तावेजों के साथ-साथ लोक में मौजूद स्रोतों (जैसे- स्मृतियाँ, लोकगीत, लोककथाएँ, लोकचिह्न आदि) के सकारात्मक उपयोग की। कारण, इस पीढ़ी को लगता है कि 1857 को लेकर अब तक जो अधिकांश बहसें हुई हैं और उससे इतिहास लेखन की जो दिशा तय हुई है, उस पर गैर भारतीय दृष्टि का गहरा असर है। इसलिए आज भी 1857 को लेकर हो रही बहसों में देशी नायकों के प्रतिरोध, संघर्ष और उनके मुक्ति के सपनों को कोई ‘नस्ली दंगा’ की निगाह से देखता है तो कोई ‘मजहबी’ रंग देकर एक खास तबके द्वारा किए गए विद्रोह और संघर्ष के रूप में। इसमें संघर्ष कर रहे सिपाहियों, किसानों, कामगारों, जमींदारों, नवाबों और राजाओं की उस पीड़ी को नजरअंदाज किया गया है जिसे उन्होंने ईस्ट इण्डिया कम्पनी के शोषण, दमन और अत्याचार को देखते हुए महसूस किया था। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस पुस्तक में अनेक ऐसी सामग्रियाँ हैं जो 1857 पर नये सिरे से विचार करने के लिए इतिहासकारों और पाठकों को आकर्षित करेंगी। कारण, यहाँ सिर्फ 1857 के संघर्ष की प्रमुख घटनाओं का ही विवेचन नहीं है, अपितु, स्थानीय प्रतिरोध के साथ-साथ दलितों, स्त्रियों और आदिवासियों की भागीदारी को भी प्रमुखता के साथ विचार के केन्द्र में रखा गया है।

Rs.360.00 Rs.400.00

Author Ed. Devendra Chaube
Language Hindi
Publisher Prakashan Sansthan
Binding Style Soft Cover

Weight 0.450 kg
Dimensions 8.7 × 5.7 × 1.5 in

Based on 0 reviews

0.0 overall
0
0
0
0
0

Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.

There are no reviews yet.