-19%
, , , , ,

Aishvaryavan Bharat- Veebhatsa Europe


“यह पुस्तक यूरोप एवं भारत के अज्ञात व अल्पज्ञात पक्षों को प्रकाश में लाती है। उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्व तो यूरोप था ही नहीं; क्रिस्टेनडम था। उक्त कालखंड को डार्क एजेज कहा गया, क्योंकि क्रिस्टेनडम के भयंकर अमानवीय कुकृत्य इतने लज्जाजनक हो गए कि तथाकथित यूरोपियों ने क्रिस्टेनडम को त्याग कर यूरोप को अपनाया। फिर भी अन्यान्य कारणों से यूरोप भी इस पूरे क्षेत्र को एक न कर सका। यूरोप बुरी तरह विभाजित एवं खंडित है, जबकि भारत की एकता यूरोपियों के लिए विस्मयकारी।

भारतीय आज कल्पना भी नहीं कर सकते कि यूरोपियों को 18वीं शताब्दी के आरंभ तक भोजन में कच्चा या अधपका मांस और कुछ स्थानीय सब्जियों का स्वादहीन सूप ही मिलता था। कोई आश्चर्य नहीं कि जब यूरोपियों का भारत व आसपास के क्षेत्रों से संपर्क हुआ, तो वे सर्वप्रथम बड़ी मात्रा में भारत से जहाजों में नमक भरकर ले गए। उन्हें मसालों, मेवों, चाय, कॉफी, तंबाकू आदि का कोई ज्ञान तक नहीं था। इसी प्रकार शुचिता की कोई परंपरा नहीं थी। खुली सड़क पर मलत्याग, मल न साफ करना, न नहाना आदि के कारण बड़ी संख्या में यूरोपीय लोग रोगों से मरते रहे। शिक्षा का भी घोर अभाव था। औद्योगिक क्रांति, भौगोलिक खोज, नेशन स्टेट, कॉलोनी आदि वाग्जाल सिद्ध होते हैं।

यूरोप के विपरीत भारत का अतीत जाज्वल्यमान रहा है। इस प्रकार यह पुस्तक अपने शीर्षक को सार्थक करती है। सभी विद्यानुरागियों के लिए यह पुस्तक अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।”

Rs.649.00 Rs.800.00

About the Author

प्रो. कुसुमलता केडिया अंतरराष्ट्रीय राजनय की गहन अध्येता, विकास अर्थशास्त्री, समाज वैज्ञानिक एवं इतिहासकार। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की अध्यापक, तदुपरांत गांधी विद्या संस्थान, वाराणसी में समाज विज्ञान की प्राध्यापक एवं संकाय अध्यक्ष तथा निदेशक रहीं। पूर्व वरिष्ठ फेलो, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली। महात्मा गांधी नेशनल फेलो, भारतीय समाज विज्ञान अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली। फेलो, आई.आई.ए.एस. शिमला। अखिल भारतीय डॉ. हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान से सम्मानित। पूर्व निदेशक, धर्मपाल शोधपीठ, भोपाल।

अर्थशास्त्र, इतिहास, गांधी चिंतन एवं स्त्री विमर्श पर हिंदी एवं अंग्रेजी में अनेक पुस्तकें प्रकाशित, जिनमें मुख्य हैं- स्त्रीत्व धारणाएँ एवं यथार्थ, विश्व सभ्यता : भारतीय दृष्टि (भाग-1), गांधीजी और ईसाइयत, समृद्धि अहिंसक भी हो सकती है, भारत के विकास की भावी दिशा, दृष्टिदोष तो विकल्प कैसे ? कम्युनिस्ट चीन : अवैध अस्तित्व, रूट्स ऑफ अंडरडेवलपमेंट, डेट ट्रैप ऑर डैथ ट्रैप, जेनेटिक एजंप्शंस ऑफ डेवलपमेंट थिअरीज। अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों एवं संगोष्ठियों में आलेख तथा वक्तव्य । अनेक वर्षों से अन्यान्य विषयों पर विभिन्न यूट्यूब चैनलों पर नियमित वार्त्ता।

Weight 0.450 kg
Dimensions 8.7 × 5.51 × 1.5 in

Author Prof. Kusumlata Kedia
ISBN 9788168021105
Language Hindi
Publisher Prabhat Prakashan
Edition 1st
Publication Year 2026
Number of pages 416
Binding Style Soft Cover

Based on 0 reviews

0.0 overall
0
0
0
0
0

Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.

There are no reviews yet.