भरतलाल शर्मा ऋषियों के ज्ञान को सरल एवं सुबोध शब्दों में जन-जन में प्रसारित कर रहे हैं। वे स्वयं ईश्वरीय वातावरण में रहते हैं। भौतिक स्तर पर अब उनकी कोई कामना नहीं रह गई है। उनकी आवश्यकताएँ कम हैं। वे आत्म-संतुष्ट हैं और ईश्वरीय प्रेरणा पर ईश्वरीय ज्ञान को फैलाने में परम आनंद का अनुभव करते हैं।
डॉ. शर्मा ने देश भर में भ्रमण करके अपने श्रोताओं को अपनी वाणी और ज्ञान से प्रभावित किया है। उन्होंने लंदन, हांगकांग, क्वालालमपुर, सिंगापुर आदि विदेशी महानगरों में भी आध्यात्मिक जिज्ञासुओं को अपने उपदेशों से आनंदित एवं आलोकित किया है। उनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनका सर्वत्र स्वागत हुआ है।
Mahatma Buddha Ki Kahaniyan
महात्मा बुद्ध ने नश्वर संसार के ताप-कष्टों को दूर करने तथा जीवन का रहस्य जानने के लिए गृहत्याग किया और लंबे समय तक काया-कष्ट सहकर ज्ञान प्राप्त किया; उन्हें जीव-जगत् का बोध हुआ, इसलिए वे ‘बौद्ध’ कहलाए। उन्होंने मानवता को अहिंसा का उपदेश दिया।
कोई गूढ़ या ज्ञान की बात कितनी भी सरल भाषा में कही जाए, तो भी संपूर्ण समझ में नहीं आ पाती है; लेकिन उसे कहानी का रूप दे दिया जाए तो वह सहज ही हमेशा के लिए याद हो जाती है। महात्मा बुद्ध की ये कहानियाँ ऐसी ही हैं। इसमें उनके जीवन की घटनाओं तथा शिक्षाओं को सीधी-सरल भाषा में कहानियों के माध्यम से बताया गया है। ये छोटी-छोटी कहानियाँ अपने आप में अलग-अलग हैं और एक-दूसरी से जुड़ी हुई भी। लेकिन फिर भी कथा- रस से भरपूर हैं।
इस संकलन में संकलित अहिंसा, सदाचार, परोपकार और मानवीय मूल्यों को बतानेवाली रोचक-प्रेरक कहानियों का पठनीय संकलन।
Rs.299.00 Rs.350.00
| Weight | 0.450 kg |
|---|---|
| Dimensions | 8.7 × 5.7 × 1.7 in |
- Bharat Lal Sharma
- 9788189573836
- Hindi
- Prabhat Prakashan
- 1st
- 2020
- 176
- Hard Cover
Based on 0 reviews
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.


संदीप देव


There are no reviews yet.