-10%
, , ,

Mrityunjaya


“मृत्युंजय एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो जीवन की नैतिक दुविधाओं और कठिनाईयो को गहराई से दरशाती है। लेखक ने जीवन के विभिन्न पहलुओं और जटिल परिस्थितियों को इस तरह से प्रस्तुत किया है कि पाठकों को सही और गलत के बीच का निर्णय लेने में मार्गदर्शन प्राप्त हो। पुस्तक में बताया गया है कि सही और गलत की परिभाषाएँ अकसर परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं और समय के साथ बदल भी सकती हैं।

पुस्तक में गोपाल अंकल नामक एक चरित्र सूत्रधार और मार्गदर्शक के रूप में उभरता है, जो लेखक के अपने गुरु से प्रेरित है। गोपाल अंकल एक ज्ञानवान और अनुभवी व्यक्ति के रूप में जीवन की विषय परिस्थितियों में नायक को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उनके जीवन के – अनुभव और सहज बुद्धि पुस्तक के कई हिस्सों में नायक को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं, जिससे पाठकों को भी प्रेरणा मिलेगी। यह पुस्तक उन पाठकों के लिए है, जो जीवन के गहरे प्रश्नों का सामना कर रहे हैं और सही मार्गदर्शन की खोज में हैं। सरल भाषा में दिलचस्प कहानियों के माध्यम से लेखक ने पाठकों के मन को छूने का प्रयास किया, ताकि वे जीवन की कठिनाइयों से जूझकर सफलता के पथ पर अग्रसर हो सकें।

Rs.225.00 Rs.250.00

पुनीत वशिष्ठ

एक अनुभवी और प्रतिष्ठित शिक्षाविद् हैं, जिनका शैक्षिक और पेशेवर सफर उल्लेखनीय रहा है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव में सरकारी स्कूलों से हुई, जिसके बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर से स्नातक की डिग्री भौतिकी, रसायन और गणित विषयों में पूरी की। फिर दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स और एम.फिल., किया। उन्होंने पहली नौकरी एक बैंक में सिस्टम इंजीनियर के रूप में शुरू की थी, लेकिन जल्द ही शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा और 9 वर्षों तक दिल्ली पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक के रूप में काम किया।

पिछले 14 वर्षों से जी.डी. गोयनका स्कूल, आगरा से जुड़े हुए हैं और प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। प्रिंसिपल और टीचर रहते समय इनके पढ़ाए बच्चे जज, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तथा राजनेता बने हैं। वे सी.बी.एस.ई. के मास्टर ट्रेनर और ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आर. टी.ई. के प्रचार तथा लागू करने में तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय अखिलेशजी की सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। यह उनकी पहली पुस्तक है। वे ‘गायत्री देवी गोयनका अवार्ड’ आदि कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

Weight 0.350 kg
Dimensions 8.7 × 5.5 × 1.5 in
  •  Puneet Vashistha
  •  9788119032488
  •  HIndi
  •  Prabhat Prakashan
  •  1st
  •  2024
  •  128
  •  Soft Cover

Based on 0 reviews

0.0 overall
0
0
0
0
0

Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.

There are no reviews yet.