राष्ट्र के लिए स्वयं को समर्पित कर समाज-कार्य में रत श्री निखिलेश महेश्वरी सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ शिक्षाविद्, विचारक एवं लेखक के रूप में भी सुपरिचित नाम है। ‘राष्ट्रसेविका माँ अहिल्याबाई होल्कर’ उनकी चौथी पुस्तक है। इससे पूर्व ‘नर्मदा परिक्रमा : एक स्मरणीय यात्रा’, ‘राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प’ एवं ‘राष्ट्रऋषि डॉ. बाबासाहब भीमराव अंबेडकर’ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। निखिलेशजी सन् 2000 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हैं।
वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर संचालित करने वाले शैक्षिक संगठन ‘विद्या भारती’ के मध्य भारत के प्रांत संगठन मंत्री का दायित्व है। मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के शाजापुर जिले के खोकरा कलाँ गाँव में 10 दिसंबर, 1981 को जनमे निखिलेशजी एक अच्छे वक्ता के रूप में भी जाने जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संगोष्ठियों एवं कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता के रूप में उनके व्याख्यान श्रोताओं द्वारा रुचि से सुने जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर के दैनिक समाचार-पत्र, पत्रिकाओं में आलेख नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं। वर्तमान में विद्या भारती के भोपाल केंद्र में निवास।









There are no reviews yet.