प्रोफेसर विवेकानंद तिवारी धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों के विद्वान है। तिवारी टोला, भभुआ, कैमूर (बिहार) में जन्मे, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से शिक्षित प्रो० तिवारी की १५० से ज्यादा पुस्तकें और २५० से ज्यादा शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। अनेक संस्थाओं से प्रो. तिवारी को प्राप्त सम्मानो में ‘भारत-भारती सम्मान’, ‘मालवीय शिक्षा सम्मान’, ‘राष्ट्र गौरव सम्मान’, ‘यू०पी० गौरव सम्मान’, ‘शारदा शताब्दी सम्मान’ एवं ‘महाशक्ति सम्मान’ विशेष उल्लेखनीय हैं। सम्प्रति आप अम्बेडकर पीठ (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला) के अध्यक्ष हैं।
विशेषः प्रो० तिवारी का २०२३ में एक साथ ६१ पुस्तकों का प्रकाशन जो कि एक विश्व कीर्तिमान है।
Sanatan Dharm Evan Parampara Ke Rakshak Akhade
भारत में वैदिक सनातन परंपरा की रक्षा, विकास और धर्म के प्रचार-प्रसार में जगतगुरु आध शंकराचार्य जी का योगदान अद्वितीय है। अद्वैत वेदांत के प्रणेता, सनातन धर्म के प्राणधार, कश्मीर से कन्याकुमारी तक सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने वाले, जगदगुरु आदि शैकराचार्य ने ढाई हजार साल पूर्व सनातन धर्म की रक्षा के लिए दशनामी संन्यासी संप्रदाय की नींव डालकर जो परंपराएं स्थापित की थीं उनका दशनामी संन्यासी संप्रदाय आज भी पूरी मजबूती से निर्वहन कर रहा है।
जगद्वरु आदि शंकराचार्य ने देश की चारों दिशाओं में चार आध्यात्मिक पीठों की स्थापना की थी और दशनामी संन्यास परंपरा को दस संन्यासी नामों में विभक्त किया था और हर एक पीठ के साथ इन संन्यासी दशनामों को संबद्ध किया गया।
दशनामी संप्रदाय से जुड़े साधु संत शास्त्र और शस्त्र परंपरा पारंगत होते हैं। दशनामी संन्यासी अदम्य साहस और कुशल प्रतिभाशाली नेतृत्व के धनी होते हैं। इस सम्प्रदाय के साघु भगवा वस्त्र धारण करते हैं और गले में रुद्राक्ष की माला पहनते हैं और अपने माथे पर चंदन का त्रिपुंड लगाते हैं और शरीर में राख मलते हैं। बहुत से नागा संन्यासी श्मशान साधना के लिए कपाल धारण करने के साथ-साथ श्मशान की राख से भी अपने शरीर का सम्मान करते हैं।
Rs.495.00
| Weight | 0.450 kg |
|---|---|
| Dimensions | 8.7 × 5.5 × 1.5 in |
Author Vivekanand Tiwari
ISBN 9788119202751
Language Hindi
Publisher Luminous Books
Based on 0 reviews
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.





There are no reviews yet.