Saurabh Mukherjea
सौरभ मुखर्जी ऐंबिट में इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज बिजनेस के सी.ई.ओ. हैं। एशियामनी 2013 के अनुसार वे देश के सर्वोच्च तीन विश्लेषकों में शामिल हैं। सौरभ ने एक दशक से ज्यादा समय भारतीय स्टॉक मार्केट के शोर-शराबे से मतलब की चीज निकालने में बिताया है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्र और एक सी.एफ.ए. चार्टरहोल्डर, सौरभ मुंबई में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं।
Share Market ke Success Mantra (HB)
मैंकैसे स्टॉक मार्केट में निवेश करूँ?
किन कंपनियों में मुझे निवेश करना चाहिए?
मुझे शेयर कब खरीदने चाहिए? कब उन्हें बेचना चाहिए?
कैसे मैं महसूस कर पाऊँगा कि स्टॉक के दाम चढ़ेंगे या गिरेंगे?
जीवन के जैसा ही, स्टॉक मार्केट का भी हाल है, सफलता के लिए कोई शॉर्ट-कट नहीं है।
स्टॉक मार्केट से नियमित फायदा कमाने के लिए वर्षों का अनुभव और दिमाग की एक खास बनावट जरूरी होती है। देश के टॉप विश्लेषकों में शुमार सौरभ मुखर्जी ने सात निवेशकों से बात की, जो पिछले दो दशक से लंबे निवेश पर फायदा कमाने की कला में सिद्धहस्त हो चुके हैं। उन्होंने इन विशेषज्ञों की यात्रा का इतिहास खँगाला, जिसमें पता चला कि ये शौकिया निवेशक के तौर पर आगे बढ़े और आगे चलकर पेशेवर मैनेजर के रूप में विशाल रकम को सँभालने का हुनर दिखाया। सौरभ ने उनके दिमाग को पढ़ने और समझने का प्रयास किया और उस खास फिलॉसफी को भाँपा, जिसकी मदद से उन्होंने अपनी निवेश रणनीति को ताकत प्रदान की और उन्होंने अपने ज्ञान का इस्तेमाल इस पुस्तक को लिखने में किया, जो देश में निवेश की राह बताती है।
अनुक्रम
प्रस्तावना — 9
आमुख : हाई नून ऑफ इंडियन कैपिटलिजम — 11
आभार — 15
1. 10,000 घंटे — 21
2. सतत शोध — 45
3. सफल निवेश करने के सरल नियम — 96
4. द कॉन्ट्रैरियन माइंड (विरोधाभासी मन) — 138
5. आपके अंदर का गुरु — 165
Rs.320.00 Rs.400.00
| Weight | 0.350 kg |
|---|---|
| Dimensions | 8.5 × 5.5 × 1.5 in |
Author Saurabh Mukherjea
ISBN 9789352660841
Language Hindi
Publisher Prabhat Prakashan
Edition 1st
Publication Year 2023
Number of pages 200
Binding Style Hard Cover
Based on 0 reviews
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
Related products
-
Prabhat Prakashan, प्रेरणादायी पुस्तकें (Motivational books)
You Are Born to Blossom
0 out of 5(0)This book is an account of how Dr. Kalam visualizes Information and Communication Technology mining the rural talent. Here, Dr. Kalam presents his dream of schools in India at 2020 as symbiotic nerve centres connecting teachers, students and community; personifying knowledge that exists in the world. He also makes a clarion call to accelerate the process of societal transformation. This would involve raising the standards of governance and safeguarding the sanctity of public institutions. The book uses the metaphor of a tree to describe the process of knowledge bearing fruits of prosperity in the contemporary globalised world where different phases, formative, adult working life, and post-50 experienced senior citizens, call for different kinds of learning. The book refers to a contextual contribution of a large number of Indian scientists and artists and proves that there is no age bar to blossom. He advocates creation of conditions that favour growth of diverse individual talents akin to a garden and calls for a scientific mind-set guided by conscience, consensus and by actions that take our social and moral values into account in building our own systems.
SKU: n/a -
Prabhat Prakashan, Suggested Books, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)
1857 Ka Swatantraya Samar
-19%
Prabhat Prakashan, Suggested Books, इतिहास, सही आख्यान (True narrative)1857 Ka Swatantraya Samar
0 out of 5(0)Vinayak Damodar Savarkar
वीर सावरकर रचित ‘1857 का स्वातंत्र्य समर’ विश्व की पहली इतिहास पुस्तक है, जिसे प्रकाशन के पूर्व ही प्रतिबंधित होने का गौरव प्राप्त हुआ। इस पुस्तक को ही यह गौरव प्राप्त है कि सन् 1909 में इसके प्रथम गुप्त संस्करण के प्रकाशन से 1947 में इसके प्रथम खुले प्रकाशन तक के अड़तीस वर्ष लंबे कालखंड में इसके कितने ही गुप्त संस्करण अनेक भाषाओं में छपकर देश-विदेश में वितरित होते रहे। इस पुस्तक को छिपाकर भारत में लाना एक साहसपूर्ण क्रांति-कर्म बन गया। यह देशभक्त क्रांतिकारियों की ‘गीता’ बन गई। इसकी अलभ्य प्रति को कहीं से खोज पाना सौभाग्य माना जाता था। इसकी एक-एक प्रति गुप्त रूप से एक हाथ से दूसरे हाथ होती हुई अनेक अंत:करणों में क्रांति की ज्वाला सुलगा जाती थी।
पुस्तक के लेखन से पूर्व सावरकर के मन में अनेक प्रश्न थे—सन् 1857 का यथार्थ क्या है? क्या वह मात्र एक आकस्मिक सिपाही विद्रोह था? क्या उसके नेता अपने तुच्छ स्वार्थों की रक्षा के लिए अलग-अलग इस विद्रोह में कूद पड़े थे, या वे किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक सुनियोजित प्रयास था? यदि हाँ, तो उस योजना में किस-किसका मस्तिष्क कार्य कर रहा था? योजना का स्वरूप क्या था? क्या सन् 1857 एक बीता हुआ बंद अध्याय है या भविष्य के लिए प्रेरणादायी जीवंत यात्रा? भारत की भावी पीढ़ियों के लिए 1857 का संदेश क्या है? आदि-आदि। और उन्हीं ज्वलंत प्रश्नों की परिणति है प्रस्तुत ग्रंथ—‘1857 का स्वातंत्र्य समर’! इसमें तत्कालीन संपूर्ण भारत की सामाजिक व राजनीतिक स्थिति के वर्णन के साथ ही हाहाकार मचा देनेवाले रण-तांडव का भी सिलसिलेवार, हृदय-द्रावक व सप्रमाण वर्णन है। प्रत्येक भारतीय हेतु पठनीय व संग्रहणीय, अलभ्य कृति!SKU: n/a -
Prabhat Prakashan, Suggested Books
Hamare Shri Guruji – Hindi (PB)
0 out of 5(0)मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मेरी पुस्तक ‘हमारे गुरुजी’ को ‘अखिल भारतीय विष्णु प्रभाकर पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। इसके लिए साहित्य अकादमी और मध्यप्रदेश सरकार का हृदय से धन्यवाद।
धन्यवाद उन पाठकों और दर्शकों का भी जिनके स्नेह के कारण यह पुस्तक एक लंबी यात्रा तय कर सकी। मैं अपना यह पुरस्कार मेरे सभी सुधी पाठकों को समर्पित करता हूं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना सन् 1925 में डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने की थी, लेकिन इसे वैचारिक आधार द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘श्रीगुरुजी’ ने प्रदान किया था।
SKU: n/a






There are no reviews yet.