महाराणा प्रताप पी.जी. कॉलेज, जंगल धूसड़, गोरखपुर में बी.एड. विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा सिंह का जन्म 7 जनवरी, 1983 को गोरखपुर में हुआ। एम.एड., शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र एवं प्राचीन इतिहास में स्नातकोत्तर की उपाधि के साथ सन् 2017 में आपने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की उन्होंने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। उत्तर प्रदेश शासन के ‘मिशन-शक्ति’ का समन्वयक बनकर शासकीय अभियान में अपने नवाचार के आधार पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दो बार राज्यस्तरीय ‘मिशन-शक्ति’ अवार्ड प्राप्त किया। भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा अनुदानित प्रोजेक्ट ‘नाथपंथ योग, अध्यात्म एवं साधना’ में शोध- सहायक रहीं।
चार राष्ट्रीय एवं एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की संयोजक रहीं, 12 शोध-पत्र प्रकाशित तथा 8 शोध-पत्र विभिन्न राष्ट्रीय संगोष्ठियों में पढ़े गए एवं प्रशंसित हुए। श्रेष्ठतम शिक्षक का ‘सरस्वती-सम्मान’, राज्यस्तरीय ‘मिशन-शक्ति’ सम्मान-2021, कामधेनु चेयर द्वारा सन् 2022 में राष्ट्रीय स्तर का 15वाँ नेशनल वुमन एक्सीलेंस अवार्ड, दैनिक जागरण द्वारा राज्यस्तरीय ‘शिक्षक-सम्मान’ से अलंकृत ।






There are no reviews yet.