पिछले दिनों हमने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। वहां ब्लादिमीर आदित्यनाथ एवं दो अन्य लेखक मनोसी सिन्हा और डॉ अंकिता दत्ता द्वारा लिखित ‘The Manipur Conundrum: History. Exodus. Conversion’ पुस्तक का विमोचन किया गया था। मैं यह पुस्तक पढ़ना चाहता था। आते ही मंगवाया।
आज जो मणिपुर पिछले डेढ़-दो साल से जल रहा है, उसकी वजह इस पुस्तक को पढ़ने पर और स्पष्ट हो जाती है। मणिपुर के इतिहास और सभ्यता से लेकर वर्तमान संघर्ष तक को समेटती शायद यह अकेली पुस्तक है। मणिपुर हिंसा की अनकही कहानी भी यह पुस्तक कहती है।
देखा जाए तो पूर्वोत्तर में अकेला मणिपुर ही है, जहां मैतेई हिंदुओं के रूप में प्राचीन हिंदू सभ्यता बची हुई है। जो भी मणिपुर और उसके संघर्ष को समझना चाहता है, मैं उसे यह पुस्तक पढ़ने की सलाह दूंगा। Kapot Prakashan & e-commerce पर यह पुस्तक उपलब्ध करा दी गई है। निम्न लिंक पर जाकर यह पुस्तक आप क्रय कर सकते हैं। धन्यवाद।
पुस्तक प्राप्ति लिंक:
